RRB NTPC 17 March 2026 Shift-1 : Overview
नमस्ते दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हम RRB NTPC 17 March 2026 Shift 1 Questions को लेकर आए हैं, जो 17 मार्च 2026 को शिफ्ट-1 में पूछे गए थे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB NTPC Graduate Level CBT-1 2026 की परीक्षाएँ देश भर में सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं। और जो भी students रेलवे की आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो सब RRB NTPC CBT-1 2026 में पूछे गए प्रश्नों की प्रतीक्षा कर रहे है। इसलिए आज मैं उन सभी प्रश्नों को लेकर आया हूं।
जैसा कि आप जानते हैं, रेलवे परीक्षाओं में पिछले दिनों पूछे गए प्रश्नों (Previous Year’s Questions) का अभ्यास करना, छात्रों की सफलता की कुंजी मानी जाती है।
आज के इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में, हम 17 मार्च 2026 की प्रथम पाली (Shift 1) में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे। इस लेख में हमने सामान्य जागरूकता (GK), तर्कशक्ति (Reasoning) और गणित (Mathematics) के उन सभी सवालों को शामिल किया है, जो रेलवे द्वारा पूछे गए हैं। हमने किसी कोई भी प्रश्न अपने तरफ से add नहीं किया है। और इसमें दिए गए सभी answers RRB की official answer key के accirding हैं।
अगर आप अपनी शिफ्ट की ‘Answer Key’ का मिलान करना चाहते हों या आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा के लिए सटीक ‘Exam Pattern’ समझना चाहते हों, यह पोस्ट आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
Other Important Links For Railway Exams
RRB NTPC Question Paper 16 March 2026 Shift-2 (All Questions & Analysis)
RRB Pharmacist Question Paper in Hindi | Previous Year Paper 2026
RRB NTPC Exam Pattern और Syllabus 2026 – CBT 1, CBT 2 पूरी जानकारी
RRB ALP 2026 Notification Out – 11127 Vacancy, Exam Date, Eligibility & Full Details
RRB ALP 2025 Answer Key CBT1 Out, Response Sheet & Objection Link
RRB NTPC Exam Analysis – 17 March 2026 (Shift 1)
Q.1 भारतीय संविधान में किस संवैधानिक संशोधन के माध्यम से उद्देशिका में ‘समाजवादी’ शब्द जोड़ा गया?
- A. 42वां संशोधन, 1976
- B. 44वां संशोधन, 1978
- C. 26वां संशोधन, 1971
- D. प्रथम संशोधन, 1951
सही उत्तर: A. 42वां संशोधन, 1976
Q.2 दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 27 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 27 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोले जाएं, तो खाली टंकी का एक-चौथाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
- A. 1
- B. 4
- C. 3
- D. 2
सही उत्तर: A. 1
Q.3 मनन बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हुए दक्षिण दिशा में 42 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 40 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 54 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह पुनः बाएँ मुड़ता है और 48 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएँ मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न किया गया हो)
- A. 5 km, पश्चिम की ओर
- B. 6 km, पश्चिम की ओर
- C. 7 km, पूर्व की ओर
- D. 8 km, पूर्व की ओर
सही उत्तर: D. 8 km, पूर्व की ओर
Q.4 दो संख्याओं, X और Y, का गुणनफल 6760 है, तथा X एवं Y का महत्तम समापवर्तक (HCF) 13 है। यदि X > Y हो, तो संभावित युग्मों (X, Y) की संख्या ज्ञात कीजिए।
- A. 4
- B. 1
- C. 2
- D. 3
सही उत्तर: C. 2
Q.5 दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 84% ने अपना वोट डाला और डाले गए वोटों में से 20% वोट अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध वोटों का 58% प्राप्त हुआ और उसने 336 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। कुल कितने मतदाता पंजीकृत थे?
- A. 3125
- B. 3123
- C. 3120
- D. 3124
सही उत्तर: A. 3125
Q.6 यदि है और A एक न्यून कोण है, तो sin2A−cos3A का मान ज्ञात कीजिए।
- A. 273/125
- B. 237/125
- C. 141/125
- D. 3/125
सही उत्तर: B. 237/125
Q.7 निम्नलिखित में से किन अक्षर-समूहों द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
# : NQW :: LOU : %
- A. # = HKQ, % = RUL
- B. # = HKQ, % = RUO
- C. # = HKQ, % = RUA
- D. # = KKQ, % = RUA
सही उत्तर: C. # = HKQ, % = RUA
Q.8 कश्मीर के इतिहास को दर्ज करने वाली ऐतिहासिक कृति, ‘राजतरंगिणी’ किसने लिखी है?
- A. कालिदास
- B. बाण
- C. कल्हण
- D. बिल्हण
सही उत्तर: C. कल्हण
Q.9 वृक्षारोपण के लिए ग्रीन क्रेडिट की गणना करने हेतु 2025 से संशोधित क्रियापद्धति के अनुसार, दावा प्रस्तुत करने से पहले कुछ प्रभावसीमाएँ आवश्यक होती हैं। पात्रता का सही युग्म कौन-सा है?
- A. 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 60% वितान सघनता
- B. 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता
- C. 3 वर्ष का जीर्णोद्धार + 30% वितान सघनता
- D. 7 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता
सही उत्तर: B. 5 वर्ष का जीर्णोद्धार + 40% वितान सघनता
Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा कारक ऊटी में कोयंबटूर की तुलना में गर्मियों में ठंडी का कारण बनता है, जबकि दोनों लगभग समान अक्षांश पर स्थित हैं?
- A. ऊटी अधिक ऊँचाई पर स्थित है, जिसके कारण वहाँ ताप कम रहता है।
- B. कोयंबटूर में वर्ष भर कम सौर विकिरण प्राप्त होता है।
- C. ऊटी उत्तर से आने वाली शीत मरुस्थल पवनों से प्रभावित होता है।
- D. ऊटी समुद्र के निकट स्थित है, जबकि कोयंबटूर अंतर्देशीय है।
सही उत्तर: A. ऊटी अधिक ऊँचाई पर स्थित है, जिसके कारण वहाँ ताप कम रहता है।
Q.11 यदि a : b : c = 3 : 4 : 5 और 2a – 3b + 4c = 56 है, तो c का मान ज्ञात कीजिए।
- A. 21
- B. 22
- C. 20
- D. 24
सही उत्तर: C. 20
Q.12 1 से 63 तक की सभी प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
- A. 32
- B. 31.5
- C. 32.5
- D. 33
सही उत्तर: A. 32
Q.13 निम्नलिखित बारंबारता बंटन के लिए माध्यिका ज्ञात कीजिए:
| x | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| f | 8 | 10 | 11 | 16 | 20 | 25 | 15 | 9 | 6 |
- A. 5
- B. 6
- C. 8
- D. 4
सही उत्तर: A. 5
Q.14 गैसों में संचरण करने वाली तरंगें निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
- A. अप्रगामी तरंगें
- B. अनुप्रस्थ तरंगें
- C. अनुदैर्ध्य तरंगें
- D. गुरुत्वीय तरंगें
सही उत्तर: C. अनुदैर्ध्य तरंगें
Q.15 त्रिपक्षीय संघर्ष के दौरान कन्नौज पर किस राजवंश ने शासन किया?
- A. गुर्जर-प्रतिहार
- B. पाल – चोल
- C. राष्ट्रकूट
- D. चालुक्य
सही उत्तर: A. गुर्जर-प्रतिहार
Q.16 प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाला कौन-सा उत्तर भारतीय मेला, प्रयागराज में एक प्रमुख हिंदू तीर्थयात्रा कार्यक्रम है?
- A. सूरजकुंड मेला
- B. कुंभ मेला
- C. पुष्कर मेला
- D. हेमिस उत्सव
सही उत्तर: B. कुंभ मेला
Q.17 मंदी के दौरान किस प्रकार की राजकोषीय नीति का उपयोग किया जाना चाहिए?
- A. निष्प्रभावी राजकोषीय नीति
- B. विस्तारवादी राजकोषीय नीति
- C. संकुचनकारी राजकोषीय नीति
- D. स्थिर राजकोषीय नीति
सही उत्तर: B. विस्तारवादी राजकोषीय नीति
Q.18 सात बक्से A, C, G, H, J, N और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। N के नीचे केवल तीन बक्से रखे गए हैं। N और J के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। H के ठीक ऊपर केवल G रखा गया है। C, R के नीचे किसी स्थान पर और A के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। C के ऊपर कितने बक्से रखे गए हैं?
- A. 3
- B. 4
- C. 1
- D. 2
सही उत्तर: B. 4
Q.19 1 फरवरी, 2025 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में कितने प्रतिशत ग्रामीण घरों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए थे?
- A. 79.74%
- B. 69.34%
- C. 92.67%
- D. 84.15%
सही उत्तर: A. 79.74%
Q.20 तीन संख्याओं का अनुपात $3 : 5 : 7$ है। यदि सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का योगफल $60$ है, तो तीनों संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
- A. 90
- B. 100
- C. 120
- D. 70
सही उत्तर: A. 90
Q.21 (-9) – (-56) ÷ (-14) + (-3) × 8 का मान ज्ञात कीजिए।
- A. -37
- B. -40
- C. -39
- D. -36
सही उत्तर: A. -37
Q.22 P किसी वस्तु को Q को 70% लाभ पर बेचता है। Q उसी वस्तु को R को 67% हानि पर बेचता है। यदि R ने वस्तु के लिए ₹3927 का भुगतान किया, तो P द्वारा वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर खरीदा गया था?
- A. 6997
- B. 7003
- C. 7000
- D. 6998
सही उत्तर: C. 7000
Q.23 कोई धनराशि साधारण ब्याज पर किस वार्षिक दर (प्रतिशत में, दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) से 15 वर्षों में स्वयं की 5 गुनी हो जाएगी?
- A. 53.34
- B. 28.67
- C. 26.67
- D. 24.67
सही उत्तर: C. 26.67
Q.24 भारतीय संविधान के अनुच्छेद ______ के अनुसार, संविधान (69वाँ संशोधन) अधिनियम, 1991 के लागू होने की तिथि से दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कहा जाएगा।
- A. 239AD
- B. 239AC
- C. 239AA
- D. 239AB
सही उत्तर: C. 239AA
Click On this ad
Q.25 दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
19 20 28 55 119 ?
- A. 245
- B. 144
- C. 142
- D. 244
सही उत्तर: D. 244
Q.26 किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘ROAD’ को ‘9416’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तथा ‘DORM’ को ‘3691’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ का कूट क्या है?
- A. 1
- B. 6
- C. 3
- D. 9
सही उत्तर: C. 3
Q.27 निम्नलिखित को सरल कीजिए।

- A. 13.1
- B. 14.1
- C. 12.5
- D. 15.9
सही उत्तर: B. 14.1
Q.28 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
- कुछ चींटियाँ, छिपकलियाँ हैं।
- सभी छिपकलियाँ, मकड़ी हैं।
- कोई भी मकड़ी, चूहा नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कुछ चूहे, छिपकलियाँ हैं।
(II) कुछ मकड़ी, चींटियाँ हैं।
- A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
- D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
सही उत्तर: A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
Q.29 यदि α समीकरण का एक मूल है, तो दूसरा मूल क्या होगा?
A. 3α(α+1)
B. 2α(α−1)
C. −4α1
D. −α(α+1)
सही उत्तर: C. −4α1
Q.30 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
(नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है!)
- A. BD-EH
- B. JL-MO
- C. LN-OQ
- D. NP-QS
सही उत्तर: A. BD-EH
Q.31 दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
EGE 85 DFD 90 CEC 95 BDB 100 ?
- A. ADZ 105
- B. ACA 105
- C. ABD 104
- D. ABZ 104
सही उत्तर: B. ACA 105
Q.32 भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षिणी विस्तार को क्या कहा जाता है?
- A. मालाबार तट
- B. कोरोमंडल तट
- C. कन्नड़ तट
- D. कोंकण तट
सही उत्तर: A. मालाबार तट
Q.33 निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) O N & # K £ S * P # £ * G ! & * @ I A * @ © (दाएँ)
ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
- A. 2
- B. 5
- C. 3
- D. 4
सही उत्तर: C. 3
Q.34 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य उल्लिखित है?
- A. समान न्याय सुनिश्चित करना और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना
- B. कृषि और पशुपालन का संगठन करना
- C. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन को बढ़ावा देना
- D. ग्राम पंचायतों का संगठन करना
सही उत्तर: C. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन को बढ़ावा देना
Q.35 P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। Q से पहले केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा होती है। V के बाद केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा होती है। S और Q के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा होती है। P की परीक्षा T से ठीक पहले होती है लेकिन सोमवार को नहीं होती है। R की परीक्षा मंगलवार को नहीं होती है। R और T के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा होती है?
- A. तीन
- B. दो
- C. चार
- D. एक
सही उत्तर: C. चार
Q.36 यदि संख्या 21673458 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक का गुणनफल क्या होगा?
- A. 8
- B. 16
- C. 9
- D. 0
सही उत्तर: A. 8
Q.37 नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रियाओं के समान संक्रियाओं का अनुसरण करता है?
(नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रिया 3 + 7 नहीं हो सकती है, क्योंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है)
15 — 225 — 235 — 195
9 — 81 — 91 — 51
- A. 8 — 64 — 74 — 104
- B. 16 — 256 — 276 — 246
- C. 10 — 100 — 110 — 90
- D. 18 — 324 — 334 — 294
सही उत्तर: D. 18 — 324 — 334 — 294
Q.38 नवंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन विद्युत का योगदान कितना प्रतिशत है?
- A. 60.0%
- B. 40.2%
- C. 45.8%
- D. 51.5%
सही उत्तर: D. 51.5%
Q.39 निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है?
- A. राजस्थान
- B. जम्मू और कश्मीर
- C. पंजाब
- D. लद्दाख
सही उत्तर: D. लद्दाख
Q.40 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तर्क के अनुसार, TN 13 का संबंध WR 16 से है। इसी प्रकार, KE 18 का संबंध NI 21 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए VP 26 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
- A. XU 25
- B. YT 29
- C. XY 28
- D. YV 29
सही उत्तर: B. YT 29
Q.41 भारत में मंत्रिमंडल मंत्रियों की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- A. ये केवल अन्य मंत्रियों को उनके कार्यों (duties) में सहायता करते हैं।
- B. ये मंत्रिमंडल की बैठकों में भाग नहीं लेते हैं।
- C. ये नीतिगत निर्णयों में शामिल नहीं होते हैं।
- D. ये गृह, रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रमुख होते हैं।
सही उत्तर: D. ये गृह, रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रमुख होते हैं।
Q.42 24 cm व्यास वाले तांबे के गोले को पिघलाकर 4 mm व्यास का तार बनाया जाता है। तार की लंबाई (मीटर में) कितनी है?
- A. 580
- B. 456
- C. 480
- D. 576
सही उत्तर: D. 576
Q.43 नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत, जब कोई नया क्षेत्र भारत का हिस्सा बनता है, तो कौन-सी धारा नागरिकता की स्वीकृति का प्रबंध करती है?
- A. धारा 7
- B. धारा 5
- C. धारा 9
- D. धारा 6
सही उत्तर: A. धारा 7
Q.44 महेश के पास ₹1407 हैं। वह इस धनराशि को अपने दो पुत्रों, विजय और अजय के बीच बाँट देता है और उन्हें अपने-अपने हिस्से को वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करने के लिए कहता है। यह देखा गया है कि 17 वर्षों के बाद विजय के निवेश का मिश्रधन, 18 वर्षों के बाद अजय के निवेश के मिश्रधन के बराबर है। महेश ने अजय को कितनी धनराशि (₹ में) दी थी?
- A. 837
- B. 520
- C. 737
- D. 670
सही उत्तर: D. 670
Click On this ad
Q.45 दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
64 62 59 54 47 ?
- A. 34
- B. 36
- C. 38
- D. 32
सही उत्तर: B. 36 (पैटर्न: क्रमिक अभाज्य संख्याओं 2, 3, 5, 7 और 11 को घटाया जा रहा है)
Q.46 निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) T O @ $ J S £ M L ! N * G © Y & T P £ Y T (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
- A. 4
- B. 2
- C. 3
- D. 1
सही उत्तर: D. 1
Q.47 डेस्कटॉप पर एक फ़ाइल को सेलेक्ट किया गया है। ‘डिलीट’ की दबाने से मुख्य रूप से क्या होगा?
- A. फ़ाइल कॉपी हो जाएगी
- B. फ़ाइल का नाम बदल जाएगा
- C. फ़ाइल ओपन हो जाएगी
- D. फ़ाइल रिमूव हो जाएगी
सही उत्तर: D. फ़ाइल रिमूव हो जाएगी
Q.48 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह निर्धारित करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
- सभी संतरे, सेब हैं।
- कोई भी सेब, केला नहीं है।
- कोई भी केला, कीवी नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कोई भी संतरा, केला नहीं है।
(II) कोई भी सेब, कीवी नहीं है।
- A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
- B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
सही उत्तर: C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
यहाँ आपकी छवि में दिए गए शेष बहुविकल्पीय प्रश्न और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.49 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WAND’ को ‘1846’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GNAW’ को ‘4165’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘G’ के लिए कूट क्या है?
- A. 4
- B. 5
- C. 1
- D. 8
सही उत्तर: B. 5
Q.50 दिसंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के तहत, पात्र खाताधारक ______ तक ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
- A. ₹8,000
- B. ₹5,000
- C. ₹10,000
- D. ₹15,000
सही उत्तर: C. ₹10,000
Q.51 संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 में आयोजित कौन-सा कार्यक्रम इस बात पर प्रकाश डालता है कि सदस्य देश मानवाधिकार, पर्यावरण, दंड कानून और समुद्री कानून सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न बहुपक्षीय संधियों की पुष्टि करना जारी रखे हुए हैं?
- A. 2025 संधि कार्यक्रम
- B. संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन
- C. संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन
- D. पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन
सही उत्तर: A. 2025 संधि कार्यक्रम
Q.52 A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में कौन बैठा है?
(I) D, F के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A और E का निकटतम पड़ोसी C है।
(II) B, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
- A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, अकेले कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है…
- B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, अकेले कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है…
- C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II दोनों एक साथ आवश्यक हैं।
- D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।
सही उत्तर: D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए, कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं हैं।
Q.53 उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(336, 216, 156)
(379, 259, 199)
- A. (449, 329, 249)
- B. (412, 292, 232)
- C. (394, 284, 204)
- D. (432, 332, 252)
सही उत्तर: B. (412, 292, 232)
यहाँ आपकी छवि में दिए गए प्रश्न और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.54 किसी निश्चित कूट भाषा में,
A@B का अर्थ है “, का पुत्र है”
A#B का अर्थ है “, की बहन है”
A+B का अर्थ है “, की पत्नी है”
A%B का अर्थ है “, का पिता है”
यदि है, तो का से क्या संबंध है?
- A. पत्नी का भाई
- B. पुत्र की पत्नी का पिता
- C. पत्नी का पिता
- D. पुत्र की पत्नी का भाई
सही उत्तर: B. पुत्र की पत्नी का पिता
Q.55 भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रारंभिक चरण के दौरान नर्मपंथियों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति को विशेष रूप से अपनाया गया था?
- A. स्वदेशी आंदोलन
- B. विदेशी वस्तुओं और संस्थानों का बहिष्कार
- C. संवैधानिक सुधार
- D. वैदिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार
सही उत्तर: C. संवैधानिक सुधार
Q.56 दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
PMO 51 SPR 46 VSU 41 YVX 36 ?
- A. BXZ 30
- B. BYA 31
- C. BJS 30
- D. BZZ 31
सही उत्तर: B. BYA 31
Q.57 A और B, जब अकेले-अकेले कार्य करते हैं, तो एक कार्य को क्रमशः 20 दिन और 25 दिन में पूरा कर सकते हैं। प्रत्येक एकांतर दिनों पर कार्य करते हैं, A और B क्रमशः पहले दिन और दूसरे दिन से कार्य शुरू करते हैं। उन्हें कार्य पूरा करने में कितना समय लगेगा?
- A. 22 दिन
- B. 11 दिन
- C. 23 दिन
- D. $22 \frac{1}{5}$ दिन
सही उत्तर: D. $22 \frac{1}{5}$ दिन
Q.58 मुक्त पतन (Free fall) किस प्रकार की गति से संबंधित है?
- A. आवर्त गति
- B. एकसमान रूप से त्वरित गति
- C. एकसमान गति
- D. असमान गति
सही उत्तर: B. एकसमान रूप से त्वरित गति
Q.59 एक महिला ने 90 min के लिए 20 m/min की चाल से और 66 min के लिए 72 m/min की चाल से यात्रा की। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (m/min में) कितनी है?
- A. 48
- B. 35
- C. 42
- D. 46
सही उत्तर: C. 42
Q.60 नवंबर 2025 में घोषित ACITI पार्टनरशिप का गठन किन तीन देशों ने किया?
- A. भारत, UK, ऑस्ट्रेलिया
- B. भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा
- C. कनाडा, USA, भारत
- D. ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा
सही उत्तर: B. भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा
यहाँ आपकी नई छवि में दिए गए प्रश्न और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.61 निम्नलिखित में से किस एथलीट ने, 15 सितंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो 2025 में महिलाओं की 100 m बाधा-दौड़ (hurdles) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया?
- A. डिटाजी काम्बुंडजी (Ditaji Kambundji)
- B. टोबी अमुसन (Tobi Amusan)
- C. ग्रेस स्टार्क (Grace Stark)
- D. मसाई रसेल (Masai Russell)
सही उत्तर: A. डिटाजी काम्बुंडजी (Ditaji Kambundji)
Click On this ad
Q.62 विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows OS) का कौन-सा मुख्य घटक मेमोरी प्रबंधन और प्रोसेस शेड्यूलिंग (process scheduling) जैसे निम्न-स्तरीय कार्यों को संभालने के लिए उत्तरदायी है?
- A. विंडोज एक्सप्लोरर (Windows Explorer)
- B. सर्विस कंट्रोल मैनेजर (Service Control Manager)
- C. टास्क शेड्यूलर (Task Scheduler)
- D. विंडोज कर्नेल (Windows Kernel)
सही उत्तर: D. विंडोज कर्नेल (Windows Kernel)
Q.63 (−9)−(−60)÷(+6)+(−2)×8 का मान ज्ञात कीजिए।
- A. -34
- B. -37
- C. -15
- D. -38
सही उत्तर: C. -15
Q.64 चरमपंथी चरण के दौरान बाल गंगाधर तिलक ने निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर सर्वाधिक जोर दिया था?
- A. ब्रिटिश के विरुद्ध पूर्ण सशस्त्र क्रांति
- B. आर्थिक सुधारों पर विशेष ध्यान
- C. सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के लिए सपोर्ट
- D. स्वराज प्रत्येक भारतीय का जन्मसिद्ध अधिकार
सही उत्तर: D. स्वराज प्रत्येक भारतीय का जन्मसिद्ध अधिकार
Q.65 U.S. के किस राज्य में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है, जो फलों, सब्जियों और अंगूर के बागानों (Vineyards) की खेती के लिए अनुकूल है?
- A. अलास्का
- B. फ्लोरिडा
- C. टेक्सास
- D. कैलिफोर्निया
सही उत्तर: D. कैलिफोर्निया
Q.66 एक दुकानदार अपनी वस्तुओं को 25% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह सदोष तुला का उपयोग करके 70% का लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर वह कितने वास्तविक वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?
- A. 441.2 gm
- B. 443.3 gm
- C. 436.4 gm
- D. 438.1 gm
सही उत्तर: A. 441.2 gm
Q.67 A, B की पत्नी है; B, C का पिता है; D, C का भाई है; E, D का पुत्र है। A का E से क्या संबंध है?
- A. पति की पत्नी
- B. माता
- C. माता की माता
- D. पिता की माता
सही उत्तर: D. पिता की माता
यहाँ आपकी छवि में दिए गए प्रश्न और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.68 भारत में केंद्र-राज्य के वित्तीय संबंध, शासन व्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
- A. राज्यों को असीमित वित्तीय संसाधन प्रदान करके
- B. वित्त आयोग जैसे तंत्रों के माध्यम से, जो संसाधनों का आवंटन करते हैं
- C. केंद्र में सभी कर राजस्व को केंद्रीकृत करके
- D. राज्य के बजट की आवश्यकता को समाप्त करके
सही उत्तर: B. वित्त आयोग जैसे तंत्रों के माध्यम से, जो संसाधनों का आवंटन करते हैं
Q.69 एक व्यक्ति ने पहले वस्तु के अंकित मूल्य पर d% की छूट देकर और फिर पहली छूट के बराबर छूट (₹ में) की एक और छूट देकर किसी वस्तु को ₹132 में बेचा। यदि वस्तु का अंकित मूल्य ₹880 है, तो d का मान ज्ञात कीजिए।
- A. 42.5
- B. 37.3
- C. 48
- D. 39.5
सही उत्तर: A. 42.5
Q.70 यदि एक 7 अंकों की संख्या 54468A0, संख्या 4 से पूर्णतः विभाज्य है, तो A का न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए।
- A. 2
- B. 3
- C. 5
- D. 0
सही उत्तर: D. 0
Q.71 तेजस्वी, त्रिशाना और मीना तीन बहनें हैं। तेजस्वी और त्रिशाना जुड़वाँ हैं। तेजस्वी और त्रिशाना की आयु का योगफल, मीना की आयु के बराबर है। चार वर्ष पूर्व, तेजस्वी और मीना की आयु का अनुपात $1 : 3$ था। वर्तमान से चार वर्ष पश्चात त्रिशाना की आयु क्या होगी?
- A. 12 वर्ष
- B. 16 वर्ष
- C. 14 वर्ष
- D. 18 वर्ष
सही उत्तर: A. 12 वर्ष
Q.72 नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रियाओं के समान संक्रिया का अनुसरण करता है?
(नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रिया $3 + 7$ नहीं हो सकती है, क्योंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है)
157 — 162 — 172 — 86
93 — 98 — 108 — 54
- A. 185 — 190 — 200 — 100
- B. 65 — 70 — 80 — 160
- C. 98 — 103 — 113 — 133
- D. 112 — 116 — 126 — 63
सही उत्तर: A. 185 — 190 — 200 — 100
Q.73 यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंकों वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 194 582 419 149 625 (दाएँ)
(उदाहरण – 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
- A. 6
- B. 12
- C. 3
- D. 8
सही उत्तर: C. 3
Q.74 समूह A में 12 सदस्य, समूह B में 73 सदस्य और समूह C में 80 सदस्य हैं। इन समूहों के सभी सदस्य एक रेस्टोरेंट में गए। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर खर्च की गई औसत राशि क्रमशः ₹184, ₹234 और ₹390 है। प्रति सदस्य खर्च की गई कुल औसत राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- A. 311
- B. 305
- C. 308
- D. 306
सही उत्तर: C. 308
Q.75 सात व्यक्ति B, C, D, O, P, Q और R एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर P बैठा है। Q के दाईं ओर से गणना करने पर, Q और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O के बाईं ओर से गणना करने पर, O और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, O का निकटतम पड़ोसी है। R के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- A. P
- B. C
- C. O
- D. D
सही उत्तर: A. P
Q.76 A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, A के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। D के बाईं ओर से गिनती करने पर D और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F के दाएँ से गिनती करने पर A और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, B के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। D के दाएँ से गिनती करने पर D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- A. 2
- B. 4
- C. 1
- D. 3
सही उत्तर: B. 4
Q.77 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य ने 2001 और 2011 के बीच ऋणात्मक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर दर्शाई?
- A. नागालैंड
- B. गुजरात
- C. पंजाब
- D. केरल
सही उत्तर: A. नागालैंड
Q.78 यदि निम्नलिखित आंकड़े का माध्य 35 है, तो $x$ का मान ज्ञात कीजिए।
| वर्ग | 10-20 | 20-30 | 30-40 | 40-50 | 50-60 |
|---|---|---|---|---|---|
| बारंबारता | 42 | 26 | 45 | 46 | $X$ |
- A. 32
- B. 34
- C. 28
- D. 26
सही उत्तर: A. 32
Q.79 निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
# : NMH :: VUP : %
- A. # = SVC, % = OIK
- B. # = IBM, % = QKL
- C. # = SRM, % = QPK
- D. # = SRO, % = ZPK
सही उत्तर: C. # = SRM, % = QPK
यहाँ आपकी छवि में दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.80 एक गाँव की जनसंख्या 2,90,000 थी। पहले वर्ष में इसमें 10% की वृद्धि हुई और दूसरे वर्ष में 20% की वृद्धि हुई। दो वर्षों के बाद इसकी जनसंख्या _____ होगी।
- A. 3,19,000
- B. 3,82,800
- C. 3,48,000
- D. 3,77,000
सही उत्तर: B. 3,82,800
Q.81 ₹7770 को A, B, C और D में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A और B, B और C, तथा C और D के हिस्से क्रमशः 2 : 3, 4 : 5, और 6 : 7 के अनुपात में हैं। A का हिस्सा (₹ में) कितना है?
- A. 1124
- B. 1184
- C. 1224
- D. 1154
सही उत्तर: B. 1184
Q.82 जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान ग्रामीण कृषि क्षेत्र में श्रमिकों के शेयर में वृद्धि क्यों हुई?
- A. विनिर्माण जॉब में गिरावट के कारण
- B. शहरी प्रवास के कारण
- C. खरीफ कृषि कार्यों के कारण
- D. नई सरकारी योजनाओं के कारण
सही उत्तर: C. खरीफ कृषि कार्यों के कारण
Q.83 हेडफ़ोन निम्नलिखित में से किस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं?
- A. आउटपुट डिवाइस (Output Device)
- B. कैलकुलेटर डिवाइस (Calculator Device)
- C. स्टोरेज डिवाइस (Storage Device)
- D. इनपुट डिवाइस (Input Device)
सही उत्तर: A. आउटपुट डिवाइस (Output Device)
Q.84 भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद किसे रंगून निर्वासित किया गया था?
- A. नाना साहब
- B. रानी लक्ष्मीबाई
- C. बहादुर शाह जफर
- D. अहमदउल्लाह शाह
सही उत्तर: C. बहादुर शाह जफर
Click On this ad
Q.85 मेंडल (Mendel) का कौन-सा नियम, युग्मक निर्माण के दौरान युग्मविकल्पी (allele) के पृथक्करण की व्याख्या करता है?
- A. प्रभाविता नियम (Law of Dominance)
- B. अपव्यूहन का नियम (Law of Assortment)
- C. विविधता का नियम (Law of Variation)
- D. विसंयोजन नियम (Law of Segregation)
सही उत्तर: D. विसंयोजन नियम (Law of Segregation)
Q.86 निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र, हड़प्पा सभ्यता के लिए ताम्र (Copper) के प्रमुख स्रोतों में से एक था?
- A. राजस्थान
- B. महाराष्ट्र
- C. बिहार
- D. अफगानिस्तान
सही उत्तर: A. राजस्थान
यहाँ आपकी इमेज में दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और उनके सही उत्तर दिए गए हैं:
Q.87 सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। A के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E और A के बीच में केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। F, B के ठीक ऊपर रखा गया है। D, G के ऊपर लेकिन A के नीचे रखा गया है। C के नीचे लेकिन B के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
- A. दो
- B. चार
- C. पांच
- D. तीन
सही उत्तर: A. दो
Q.88 निम्नलिखित में से कौन-सा कस्टमाइज सॉफ्टवेयर का उदाहरण है?
- A. एडोब फोटोशॉप सॉफ्टवेयर (Adobe Photoshop Software)
- B. स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (School Management Software)
- C. लिब्रेऑफिस कैल्क (LibreOffice Calc)
- D. मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स एप्लीकेशन (Mozilla Firefox Application)
सही उत्तर: B. स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (School Management Software)
Q.89 A और B, 900 m लंबे एक वृत्तीय ट्रैक पर दौड़ना शुरू करते हैं। A की चाल 225 m/min और B की चाल 180 m/min है। प्रत्येक बार जब A, B से आगे निकलता है, तो दोनों अपनी चाल को 5% कम कर लेते हैं और फिर दौड़ना जारी रखते हैं। कितने मिनट बाद (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) A तीसरी बार B से आगे निकलेगा?
- A. 62.11 मिनट
- B. 64.21 मिनट
- C. 63.21 मिनट
- D. 64.41 मिनट
सही उत्तर: C. 63.21 मिनट
Q.90 2025 में भारतीय वायु सेना (IAF) की 93वीं वर्षगांठ के अवसर के संदर्भ में, मुख्य समारोह परेड कहाँ आयोजित की गई थी?
- A. दिल्ली कैंटोनमेंट
- B. गुवाहाटी
- C. एयर फ़ोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद
- D. बेंगलुरु (HAL कॉम्प्लेक्स)
सही उत्तर: C. एयर फ़ोर्स स्टेशन हिंडन, गाजियाबाद
Q.91 बैरन द्वीप, जिसमें 2025 में दो ज्वालामुखी विस्फोट हुए थे, भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
- A. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
- B. लक्षद्वीप
- C. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
- D. पुडुचेरी
सही उत्तर: A. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
Q.92 यदि संख्या 4813576 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच अंतर कितना होगा?
- A. 6
- B. 5
- C. 8
- D. 7
सही उत्तर: A. 6
Q.93 दी गई आकृति में, रेखाएँ AO और DE समांतर हैं। x का मान ज्ञात कीजिए।

A.
B.
C.
D.
सही उत्तर: C. 35∘
Q.94 अगस्त 2025 में घोषित, किस मिशन का लक्ष्य भारत को बहुस्तरीय स्वदेशी वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली प्रदान करना है?
- A. अग्नि रक्षा पहल
- B. एकीकृत वायु रक्षा मिशन
- C. मिशन शक्ति
- D. मिशन सुदर्शन चक्र
सही उत्तर: D. मिशन सुदर्शन चक्र
Q.95 प्रारंभिक बौद्ध साहित्य के अनुसार, राजा बिम्बिसार के शासनकाल के दौरान मगध राज्य में कितने गामा (गाँव) विद्यमान थे?
- A. 60,000
- B. 80,000
- C. 40,000
- D. 1,00,000
सही उत्तर: B. 80,000
Q.96 दी गई आकृति में तथा हैं। यदि है, तो का मान ज्ञात कीजिए

A.
B.
C.
D.
सही उत्तर: D. 88
Q.97 आर्द्र वायु के संपर्क में आने वाली आयरन की वस्तुओं पर बनने वाले रक्ताभ-भूरे विलेपन का प्राथमिक घटक कौन-सा पदार्थ है?
A. हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड (Fe2O3⋅xH2O)
B. आयरन सल्फेट (FeSO4)
C. आयरन (II) ऑक्साइड (FeO)
D. आयरन (III) हाइड्रॉक्साइड (Fe(OH)3)
सही उत्तर: A. हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड
Q.98 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है!)
- A. DF-GJ
- B. MO-PR
- C. PR-SU
- D. HJ-KM
सही उत्तर: A. DF-GJ
Q.99 एक घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल है। इसे ऊँचाई वाले एक आयताकार पात्र में पूरी तरह डुबोया जाता है, जिसका आधार वर्गाकार है और पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल है।
यदि पात्र पहले से आंशिक रूप से पानी से भरा था, तो घन को डुबाने पर पानी के स्तर में कितनी वृद्धि होगी? (उत्तर को निकटतम पूर्णांक में लिखें)
A.
B.
C.
D.
सही उत्तर: A.
Q.100 निम्नलिखित में से कौन-सा, हड़प्पा नगर-दुर्ग का एक महत्वपूर्ण घटक है?
- A. आवासीय गृह
- B. विशाल स्नानागार
- C. विशाल मंदिर
- D. भव्य महल
सही उत्तर: B. विशाल स्नानागार
RRB NTPC CBT-1 Subject Wise Question Analysis
तो दोस्तों ऊपर दिए गए ये सभी 100 प्रश्न RRB NTPC Graduate CBT-1 में पूछे गए प्रश्न है। तो चलिए अब देखते हैं कि इस परीक्षा में विषयों का वितरण (Subject-wise weightage) क्या रहा, किस विषय से कितने प्रश्न पूछे गए। इसकी जानकारी इस नीचे टेबल में दी गई है।
RRB NTPC CBT-1 विषयवार प्रश्नों की संख्या
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | कठिनाई का स्तर (Difficulty Level) |
|---|---|---|
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 40 | मध्यम (Moderate) |
| गणित (Mathematics) | 30 | गणनात्मक (Calculative) |
| सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (Reasoning) | 30 | आसान से मध्यम (Easy-Moderate) |
| कुल (Total) | 100 | ओवरऑल: मध्यम |
विषयवार मुख्य टॉपिक्स (Key Topics Covered)
1. सामान्य जागरूकता (GK/GA) – 40 प्रश्न
- इतिहास: हड़प्पा सभ्यता (Q.100), राजतरंगिणी (Q.8), त्रिपक्षीय संघर्ष (Q.15)।
- संविधान: 42वां संशोधन (Q.1), अनुच्छेद 39 (Q.34), अनुच्छेद 239AA (Q.24)।
- करेंट अफेयर्स (2025-26): जल जीवन मिशन (Q.19), ACITI पार्टनरशिप (Q.60), वर्ल्ड एथलेटिक्स (Q.61)।
- भूगोल: पश्चिमी तटीय मैदान (Q.32), ज्वालामुखी बैरन द्वीप (Q.91)।
2. गणित (Mathematics) – 30 प्रश्न
- अंकगणित (Arithmetic): समय और कार्य (Q.57), औसत (Q.12), चक्रवृद्धि ब्याज (Q.44), लाभ-हानि (Q.22, Q.66)।
- क्षेत्रमिति (Mensuration): घन और आयताकार पात्र (Q.99), तांबे का गोला और तार (Q.42)।
- संख्या पद्धति (Number System): विभाज्यता नियम (Q.70), सरलीकरण (Q.21, Q.27)।
3. रीजनिंग (Reasoning) – 30 प्रश्न
- पहेली (Puzzles/Seating): गोल मेज बैठक (Q.75, Q.76), बॉक्स पजल (Q.18, Q.87)।
- कोडिंग-डिकोडिंग: अक्षर-संख्या समूह (Q.31, Q.56), कूट भाषा (Q.26, Q.49)।
- न्याय वाक्य (Syllogism): कथन और निष्कर्ष (Q.28, Q.48)।
Conclusion
उम्मीद है कि RRB NTPC 17 March 2026 (Shift 1) के इन प्रश्नों और उनके विस्तृत विश्लेषण से आपको परीक्षा के बदलते पैटर्न को समझने में मदद मिली होगी। रेलवे की परीक्षाओं में अक्सर देखा गया है कि टॉपिक्स और कॉन्सेप्ट्स बार-बार दोहराए जाते हैं, इसलिए इन प्रश्नों का अभ्यास आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होगा।
विशेष रूप से करेंट अफेयर्स 2025-26 और एडवांस्ड मैथ्स के सेक्शन पर ध्यान दें, क्योंकि यही वे विषय हैं जो मेरिट लिस्ट में आपकी जगह पक्की करते हैं। अपनी तैयारी को निरंतर बनाए रखें और नियमित रूप से मॉक टेस्ट देते रहें।
यदि आपका कोई सवाल है या आप किसी विशेष प्रश्न का हल चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछें
