RRB NTPC Question Paper 16 March 2026 Shift-2
RRB NTPC Question Paper 16 March 2026 Shift-2 का पेपर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिफ्ट का difficulty level Easy to Moderate रहा और इसमें Mathematics, Reasoning तथा General Awareness से प्रश्न पूछे गए।
इस पोस्ट में आपको RRB NTPC Question Paper 16 March 2026 Shift-2 के memory-based प्रश्न, exam analysis, और important questions देखने को मिलेंगे, जो आने वाली shifts और अन्य exams के लिए काफी helpful हैं।
RRB NTPC Shift-2 16 March 2026 Question Paper with Answers
Q.1 कंप्यूटर सिस्टम का एक प्रमुख अभिलक्षण ‘डिलीजेंस (Diligence)’ है। निम्नलिखित में से कौन-सा परिदृश्य मुख्य रूप से कंप्यूटर सिस्टम की एक ऐसी सीमा को उजागर करता है जिसे उसके डिलीजेंस द्वारा दूर नहीं किया जा सकता है?
A. कंप्यूटर का उपयोग सुबह उड़ानें बुक करने और दोपहर में कोड लिखने के लिए किया जाता है।
B. कंप्यूटर प्रति सेकंड ट्रिलियन गणनाएं करता है, जो किसी भी मानव की तुलना में बहुत तेज़ है।
C. कंप्यूटर गलत आउटपुट उत्पन्न करता है क्योंकि दर्ज किया गया प्रारंभिक डेटा त्रुटिपूर्ण था।
D. कंप्यूटर बिना किसी अवधान-ह्रास के लगातार 72 घंटों तक डेटा संसाधित करना जारी रखता है।
Correct Ans: C
Q.2 विंडोज 11 में फ़ाइल प्रबंधन के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है?
(i) जब किसी फ़ाइल को डिलीट किया जाता है, और उसे रीसायकल बिन में मूव किया जाता है, तो उसका कंटेंट स्टोरेज डिस्क से तुरंत और स्थायी रूप से इरेज़ (erase) हो जाता है।
(ii) फ़ाइल पाथ (C: > Users > Documents > file.txt) एक सख्त पदानुक्रमित संरचना है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक फ़ाइल का एक अद्वितीय पाथ होता है।
A. (i) असत्य, (ii) सत्य
B. (i) सत्य, (ii) सत्य
C. (i) सत्य, (ii) असत्य
D. (i) असत्य, (ii) असत्य
Correct Ans: A
Related Post To RRB
RRB Pharmacist Question Paper in Hindi | Previous Year Paper 2026
RRB ALP 2026 CBT-1 Question Paper in Hindi 16 March 2026 Shift-2 | Previous Year Paper 2026
RRB Technician Grade I Signal Question Paper 13 March 2026 Shift 1 | Download PDF Free
RRB ALP CBT-1 Question Paper 2026 (13 Feb Shift-1) | All 75 Questions with Answers PDF
Q.3 2025 में, प्रमुख भारतीय शहरों के लिए जारी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक में कौन-सा शहर शीर्ष पर रहा?
A. कोलकाता
B. मुंबई
C. रांची
D. शिलांग
Correct Ans: D
Q.4 निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
JMO 50 MPR 61 PSU 72 SVX 83 ?
A. VEO 93
B. VZZ 94
C. VYA 94
D. VXZ 93
Correct Ans: C
Q.5 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम के किस प्रावधान की सबसे अधिक आलोचना की गई, क्योंकि इसने भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन की एकता को कमजोर किया था?
A. गवर्नर-जनरल की परिषद में भारतीयों का समावेश
B. प्रेसीडेंसियों में कार्यकारी परिषदों की शुरुआत
C. अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों का निर्माण
D. विधान परिषदों का विस्तार
Correct Ans: C
Q.6 निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। सभी संख्याएँ एक अंक वाली संख्याएँ हैं।
(बाएं) G 6 E * @ # 3 D 2 % 7 4 Y & 5 + C R K S T (दाएं)
ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद एक अक्षर है?
A. 2
B. 0
C. 1
D. 3
Correct Ans: C
Q.7 दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 1116 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 186 है। यदि उनमें से एक संख्या 372 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 372
B. 465
C. 930
D. 558
Correct Ans: D
Q.8 जसप्रीत ने ₹28,450 की धनराशि 20% वार्षिक ब्याज दर पर जमा की जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। 2 वर्ष बाद जसप्रीत को प्राप्त कुल मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
A. ₹40,968
B. ₹40,624
C. ₹40,958
D. ₹41,126
Correct Ans: A
Q.9 निम्न में से किस शॉर्टकट द्वारा डॉक्यूमेंट में संपूर्ण कंटेंट को सेलेक्ट किया जाता है?
A. Ctrl+S
B. Ctrl+R
C. Ctrl+E
D. Ctrl+A
Correct Ans: D
Q.10 भारत कितनी बार UNFCCC को अपनी बाइएनियल अपडेट रिपोर्ट (BURs) प्रस्तुत करता है?
A. प्रत्येक दो वर्ष में
B. प्रत्येक वर्ष में
C. प्रत्येक तीन वर्ष में
D. प्रत्येक पांच वर्ष में
Correct Ans: A
Q.11 इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें।
प्रश्न: पाँच मित्र – गौरव, हिमांशु, ईशान, लोकेश और मुकुल – की आयु अलग-अलग है। तीसरा सबसे बड़ा कौन है?
(I) ईशान, गौरव से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है।
(II) मुकुल, ईशान से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है।
A. कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।
C. कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
D. कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
Correct Ans: D
Q.12 अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
(नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. FI-JM
B. ZD-CG
C. QU-TX
D. KO-NR
Correct Ans: A
Q.13 दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
3 10 24 45 73 ?
A. 104
B. 111
C. 109
D. 108
Correct Ans: D
Q.14 निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष रूप से प्रार्थना समाज से संबंधित नहीं है?
A. महादेव गोविंद रानाडे
B. आत्माराम पांडुरंग
C. देवेन्द्रनाथ टैगोर
D. आर.सी. भंडारकर
Correct Ans: C
Q.15 दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
20 22 25 30 37 ?
A. 51
B. 49
C. 55
D. 48
Correct Ans: D
Q.16 निम्नलिखित को सरल कीजिए:
A. 17
B. 5
C. 10
D. 12
Correct Ans: D
Q.17 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा (11-12 नवंबर 2025) के दौरान, किस जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया था?
A. 720 MW मंगदेछु HEP
B. 1200 MW पुनात्सांग्छू-I HEP
C. 1020 MW पुनात्सांग्छू-II HEP
D. 336 MW चूखा HEP
Correct Ans: C
Q.18 सात व्यक्ति B, C, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परित: उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के दाएं से गिनने पर, P और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O और P के बीच केवल S बैठा है। Q, B के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। C, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के बाएं, तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. P
B. O
C. B
D. C
Correct Ans: B
Q.19 निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
#: EGC :: QSO : %
A. # = TYF; % = NHG
B. # = MJF; % = NPL
C. # = NJG; % = NKJ
D. # = GTF; % = NNH
Correct Ans: C
Q.20 एक दुकानदार एक वस्तु को 60% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह सदोष तुला का उपयोग करके 90% लाभ अर्जित करता है। 1 kg के स्थान पर कितने वास्तविक वजन (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?
A. 214.1 gm
B. 209.5 gm
C. 210.5 gm
D. 213.6 gm
Correct Ans: C
Q.21 दिसंबर 2025 में हस्ताक्षरित भारत-लाइबेरिया समझौता-ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा था?
A. रक्षा विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करना
B. संयुक्त अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत करना
C. औषधि गुणवत्ता मानकों पर सहयोग बढ़ाना
D. नए राजमार्गों का निर्माण करना
Correct Ans: C
Q.22 रेखा AB, रेखा CD के समांतर है। एक तिर्यक रेखा PQ, AB को M पर और CD को N पर प्रतिच्छेद करती है। यदि
का मान ज्ञात कीजिए।
A. 112°
B. 100°
C. 105°
D. 98°
Correct Ans: C
Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के महाराष्ट्र के दौलताबाद किले के भीतर स्थित एक महत्वपूर्ण स्मारक नहीं है?
A. सिकंदर किला
B. जामी मस्जिद
C. चांद मीनार
D. भारतमाता मंदिर
Correct Ans: A
Q.24 एक व्यापारी दो वस्तुएं X और Y प्रत्येक को ₹800 की दर से खरीदता है। वह दोनों वस्तुओं पर समान मूल्य अंकित करता है। वह X को 45% और 73% की दो क्रमिक छूटें देकर बेचता है और लाभ के रूप में ₹523 अर्जित करता है। यदि वह Y को 89% की एकल छूट पर बेचता है, तो Y पर लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 21.5%
B. 22%
C. 21%
D. 22.5%
Correct Ans: C
Q.25 यदि समीकरण
का एक मूल उभयनिष्ठ (common) है, और पहले समीकरण के मूल बराबर हैं, तो
A. (9p²k²)
B. (4pk)
C. (3p – 2k)
D. (0)
Correct Ans: A
Q.26 एक निश्चित कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’
A – B का अर्थ है ‘A, B की माता है’
A x B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘G + R x W ÷ D – M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
A. माता
B. माता की बहन
C. बहन
D. माता की माता
Correct Ans: D
Q.27 निम्नलिखित में से किस अक्षर समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
: OIM :: ICG : %
A. # = LPG, % = GJH
B. # = MKO, % = GMK
C. # = QKO, % = GAE
D. # = MKO, % = GMJ
Correct Ans: B
Q.28 सात व्यक्ति K, L, M, N, P, Q और R, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों। N के दाएं से गिनती करने पर N और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, R के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। K के बाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. N
B. L
C. P
D. R
Correct Ans: A
Q.29 दो ट्रेनें 110 km/hr और 120 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक ट्रेन की लंबाई 450 m है। दोनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पार करने में 12 सेकंड का समय लगता है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (m में) (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
A. 316.67
B. 317.34
C. 316.7
D. 314.28
Correct Ans: A
Q.30 निम्नलिखित में से कौन-सी प्रणाली सरकारी विकास नीति की आधारशिला बन गई है और अधिकांश ग्रामीण विकास कार्यक्रमों से संबंधित है?
A. स्वच्छ भारत अभियान
B. महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार सशक्कीकरण योजना (MGNRES)
C. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)
D. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
Correct Ans: C
Q.31 3 अज्ञातों वाले निम्नलिखित 3 समीकरणों के निकाय हल कीजिए।
x – 3z = -5
2x – y + 2z = 16
7x – 3y – 5z = 19
A. x = 4, y = -2, z = -3
B. x = -4, y = 2, z = -3
C. x = 4, y = -2, z = 3
D. x = -4, y = 3, z = -2
Correct Ans: C
Q.32 पतंग उड़ा रहा एक लड़का 24.4 m लंबी डोर को इस प्रकार पकड़ता है कि वह भूमि से 30° का कोण बनाती है। भूमि से पतंग की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
A. 12.2 m
B. 13.2 m
C. 11.5 cm
D. 13.6 m
Correct Ans: A
Q.33 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत के संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के रूप में समाहित गांधीवादी आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है?
A. सभी के लिए उपयुक्त रोजगार सुनिश्चित करना
B. बच्चों को शोषण से बचाना
C. जीवन स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ाना
D. ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना
Correct Ans: D
Q.34 भारत की 1991 से पूर्व की आर्थिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा, क्षेत्रीय GDP योगदान और रोजगार समावेश के बीच विरोधाभास को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
A. सेवाओं ने GDP वृद्धि और रोजगार सृजन में समान रूप से योगदान दिया।
B. GDP और रोजगार में सबसे अधिक योगदान उद्योग का था।
C. विनिर्माण क्षेत्र, रोजगार का प्रमुख स्रोत बन गया।
D. GDP की गिरावट में कृषि का योगदान रहा, लेकिन इसने अधिकांश रोजगार का समावेश किया।
Correct Ans: D
Q.35 किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अंतर्गत बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया?
A. 91वां संशोधन अधिनियम, 2003
B. 92वां संशोधन अधिनियम, 2003
C. 86वां संशोधन अधिनियम, 2002
D. 93वां संशोधन अधिनियम, 2005
Correct Ans: B
Q.36 दिल्ली महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग की महिला सुरक्षा नीति, 2025 के तहत, यदि महिला कर्मचारियों को देर रात तक काम करने की आवश्यकता होती है, तो उनके लिए क्या अनिवार्य व्यवस्था की जानी चाहिए?
A. परिवहन
B. बोनस
C. रात्रिभोज
D. निवास स्थान
Correct Ans: A
Q.37 यदि संख्या 5723946 के प्रत्येक सम अंक में 3 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक विषम अंक से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार दिखाई देंगे?
A. एक भी नहीं
B. तीन
C. दो
D. एक
Correct Ans: C
Q.38 100 पुरुषों के पास 26 दिनों का राशन है। यदि 50 पुरुष चले गए, तो शेष पुरुषों के लिए वही राशन कितने दिनों तक चलेगा?
A. 50
B. 56
C. 54
D. 52
Correct Ans: D
Q.39 कांच के प्रिज्म द्वारा स्पेक्ट्रम का निर्माण __________ के कारण होता है।
A. अपवर्तन
B. परावर्तन
C. परिक्षेपण
D. प्रकीर्णन
Correct Ans: C
Q.40 चोल साम्राज्य में, ब्राह्मणों को दान में दी गई कर-मुक्त भूमि, जहाँ वे बस गए थे, __________ के नाम से जानी जाती थी।
A. गर्भगृह
B. वलनाडु
C. अग्रहारम
D. महासभा
Correct Ans: C
Q.41 प्रथम 62 सम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 61
B. 64
C. 63
D. 62
Correct Ans: C
Q.42 यदि 15% of 80 − (3/6) × ∛216 × √36 = y है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
A. -12
B. -3
C. -6
D. -10
Correct Ans: C
Q.43 P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। केवल चार व्यक्तियों की परीक्षा V के बाद है। केवल चार व्यक्तियों की परीक्षा S से पहले है। P की परीक्षा R के बाद लेकिन V से पहले है। T की परीक्षा Q के बाद किसी दिन है लेकिन रविवार को नहीं है। Q और U के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?
A. एक
B. चार
C. तीन
D. दो
Correct Ans: D
Q.44 भारत में किस नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग 57 (NW-57) विकसित किया गया है?
A. गोपीशी नदी
B. गंडक नदी
C. जुआरी नदी
D. काली नदी
Correct Ans: A
Q.45 निम्नलिखित में से कौन-सा, 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद भारत की मौद्रिक नीति में हुए संरचनात्मक समायोजन को प्रदर्शित करता है?
A. नियामक उपकरण के रूप में खुला बाजार के संचालन का उन्मूलन
B. रिज़र्व बैंक के हस्तक्षेप में कमी के साथ बाज़ार द्वारा निर्धारित ब्याज दरें
C. कृषि और MSME के लिए निर्धारित ऋण दरें
D. घाटे के वित्तपोषण के माध्यम से मुद्रा आपूर्ति का विस्तार
Correct Ans: B
Q.46 गुप्तोत्तर काल में “सामंत” (Samantas) कौन थे?
A. धार्मिक प्रमुख
B. सामंती स्वामी
C. वास्तुकार
D. किसान
Correct Ans: B
Q.47 2001 और 2011 के बीच, भारत की साक्षरता दर में पुरुष-महिला अंतर __________।
A. शून्य हो गया।
B. बढ़ा गया।
C. समान रहा।
D. कम हो गया है।
Correct Ans: D
Q.48 यदि a : b :: b : c; c = 4a; और $b = 8 है, तो c का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 16
B. 20
C. 8
D. 12
Correct Ans: A
Q.49 ईंधन की कीमत लगातार तीन महीनों में 40%, 60% और 60% घटती है, लेकिन चौथे महीने में 70% बढ़ जाती है। चौथे महीने में ईंधन की कीमतों में इसकी मूल कीमत की तुलना में कितना प्रतिशत वृद्धि या कमी हुई है?
A. 84.38% की कमी
B. 83.68% की कमी
C. 80.38% की वृद्धि
D. 87.04% की वृद्धि
Correct Ans: B
Q.50 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
सभी चाय, स्नैक हैं। सभी चाय, ब्रंच हैं। सभी ब्रंच, डिनर हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी चाय, डिनर हैं।
(II) कुछ ब्रंच, स्नैक हैं।
A. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Correct Ans: A
Q.51 निम्नलिखित डेटासेट एक महीने में 25 विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों की संख्या को दर्शाता है:
2, 4, 4, 5, 5, 5, 6, 7, 7, 7, 7, 8, 8, 9, 9, 10, 10, 11, 11, 12, 13, 13, 13, 15, 16
डेटासेट का बहुलक ज्ञात कीजिए।
A. 13
B. 11
C. 7
D. 5
Correct Ans: C
Q.52 निम्नलिखित में से किसने विषयों को आरक्षित और स्थानांतरित सूचियों में विभाजित करके द्वैध शासन की शुरुआत की?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1919
B. भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
C. भारत सरकार अधिनियम, 1935
D. भारत सरकार अधिनियम, 1909
Correct Ans: A
Q.53 साधारण ब्याज पर कोई धनराशि किस वार्षिक दर (प्रतिशत में) से 16 वर्षों में स्वयं की 5 गुनी हो जाएगी?
A. 23
B. 50
C. 27
D. 25
Correct Ans: D
Q.54 प्रत्येक सामान्य निर्वाचन के पश्चात् प्रथम सत्र के आरंभ में और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिया जाने वाला विशेष अभिभाषण, भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत उल्लिखित है?
A. अनुच्छेद 87
B. अनुच्छेद 88
C. अनुच्छेद 85
D. अनुच्छेद 86
Correct Ans: A
Q.55 5 : 12, 14 : 31, 8 : 33 और 17 : 39 में सबसे बड़ा अनुपात कौन-सा है?
A. 17 : 39
B. 14 : 31
C. 8 : 33
D. 5 : 12
Correct Ans: B
Q.56 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘VAJR’ को ‘102’ के रूप में और ‘DOTG’ को ’92’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘ZELW’ का कूट क्या होगा?
A. 132
B. 124
C. 121
D. 138
Correct Ans: A
Q.57 बेंगलुरु में प्रसिद्ध नृत्यग्राम संस्थान की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?
A. प्रतिमा गौरी
B. बिजयिनी सत्पथी
C. पवित्रा रेड्डी
D. सुरुपा सेन
Correct Ans: A
Q.58 यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाता है तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
156 × 12 − 13 + 8 ÷ 71 = ?
A. 43
B. 45
C. 46
D. 41
Correct Ans: C
Q.59 तमिल साहित्यिक कृति ‘इरेयन्नार अहप्पोरुल (Iraiyanar Ahapporul)’ किस शताब्दी की है?
A. 8वीं शताब्दी ईस्वी
B. 5वीं शताब्दी ईस्वी
C. 11वीं शताब्दी ईस्वी
D. 7वीं शताब्दी ईस्वी
Correct Ans: A
Q.60 भारत सरकार के अनुसार, जुलाई 2023 में आकस्मिक बाढ़ ने किस राज्य में कई शक्ति स्टेशनों के कामकाज को बुरी तरह से बाधित किया था?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. उत्तराखंड
D. हिमाचल प्रदेश
Correct Ans: D
Q.61 रीमा और जूही, प्रत्येक जब अकेले काम करती हैं, तो एक काम को क्रमशः 12 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकती हैं। दोनों बारी-बारी (एक दिन छोड़कर) से काम करती हैं, रीमा पहले दिन से और जूही दूसरे दिन से काम शुरू करती है। काम पूरा करने में कुल कितने दिन लगेंगे?
A. 16
B. 18
C. 24
D. 28
Correct Ans: B
Q.62 एक विद्यालय कार्यक्रम के लिए एक शंक्वाकार टेंट लगाया जाना है। टेंट की आधार त्रिज्या 7 मीटर है, और ऊंचाई 24 मीटर है। टेंट के संपूर्ण वक्रित पृष्ठ क्षेत्रफल को कवर करने के लिए एक सजावटी कपड़े का उपयोग किया जाना है। कपड़े की कीमत ₹40 प्रति वर्ग मीटर है। आवश्यक कपड़े की कुल लागत ज्ञात कीजिए।
(pi = 22/7का उपयोग कीजिए)
A. ₹22,800
B. ₹23,800
C. ₹22,000
D. ₹21,000
Correct Ans: C
Q.63 बिहाना 11 km उत्तर की ओर चलती है, फिर बाएं मुड़कर 7 km चलती है। इसके बाद वह पुनः बाएं मुड़कर 11 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 2 km चलती है और बिंदु R पर पहुंचती है। बिंदु R आरंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 9 km, पश्चिम
B. 11 km, पूर्व
C. 8 km, पूर्व
D. 10 km, पश्चिम
Correct Ans: A
Q.64 जुलाई 2025 में अनुमोदित ELI योजना के अंतर्गत, पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत एक महीने का वेतन कितनी राशि तक मिलेगा?
A. ₹20,000
B. ₹15,000
C. ₹12,000
D. ₹10,000
Correct Ans: B
Q.65 अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
(नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. DF-EG
B. LN-MO
C. KM-NP
D. HJ-IK
Correct Ans: C
Q.66 निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न “?” के स्थान पर आयेगा?
QIL 14, UMP 18, YQT 22, CUX 26, ?
A. GYB 30
B. GXZ 32
C. GZD 30
D. HZC 29
Correct Ans: A
Q.67 2025 में, कौन-सा देश आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का 90वां राज्य सदस्य बना है?
A. मालदीव (Maldives)
B. किरिबाती (Kiribati)
C. तुवालु (Tuvalu)
D. नाउरू (Nauru)
Correct Ans: C
Q.68 निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) B * E J E % $ * V E G * D H @ A E O V S T Y (दाएँ)
ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2
Correct Ans: C
Q.69 एक चक्रीय चतुर्भुज PQRS की भुजा PQ को बिंदु T तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠RQT = 58° है, तो ∠PSR की माप ज्ञात कीजिए।
A. 116°
B. 122°
C. 58°
D. 29°
Correct Ans: C
Q.70 J, K, L, R, S और T एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। J और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। S और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। L और K के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। L क्रमांक 1 वाले तल पर रहता है। J, K के ऊपर रहता है। R और S के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन
Correct Ans: B
Q.71 निम्नलिखित में से किस मंत्रिमंडल समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नहीं करते हैं?
A. संसदीय कार्यों की मंत्रिमंडल समिति
B. आर्थिक कार्यों की मंत्रिमंडल समिति
C. रोजगार और कौशल विकास की मंत्रिमंडल समिति
D. निवेश और वृद्धि की मंत्रिमंडल समिति
Correct Ans: A
Q.72 यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएं) 547 589 652 598 637 (दाएं)
(उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
नोट: सभी संक्रियाएं बाएं से दाएं की जानी हैं।
यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए तो परिणाम क्या प्राप्त होगा?
A. 9
B. 12
C. 14
D. 11
Correct Ans: A
Q.73 नीचे दिए गए आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए। [ अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।]
| वर्ष में आयु | 20-30 | 30-40 | 40-50 | 50-60 | 60-70 | 70-80 | 80-90 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रोगियों की संख्या | 36 | 29 | 35 | 22 | 18 | 38 | 26 |
A. 76.25
B. 72.25
C. 78.25
D. 74.25
Correct Ans: A
Q.74 उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं:
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
(19, 21, 55)
(8, 9, 23)
A. (22, 21, 67)
B. (20, 12, 79)
C. (7, 5, 3)
D. (1, 21, 19)
Correct Ans: A
Q.75 नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्याएं प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में दी गई संख्याओं के समान समूह का अनुसरण करता है?
(नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संख्या 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।)
6 – 11 – 22 – 32 ; 9 – 14 – 28 – 38
A. 13-18-36-46
B. 12-17-34-54
C. 7-12-24-14
D. 14-19-38-58
Correct Ans: A
Q.76 शुक्र के वायुमंडल में मौजूद अम्ल ______ है।
A. HNO₃
B. HCOOH
C. HCl
D. H₂SO₄
Correct Ans: D
Q.77 पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा आभासी बल उत्तरी गोलार्ध में पवनों को दाईं ओर और दक्षिणी गोलार्ध में पवनों को बाईं ओर विक्षेपित करता है?
A. कोरिओलिस बल
B. घर्षण बल
C. गुरुत्वीय बल
D. दाब प्रवणता बल
Correct Ans: A
Q.78 11 परिणामों का औसत 61 है। यदि पहले 6 परिणामों का औसत 64 है और अंतिम 6 का औसत 61 है, तो 6ठा परिणाम ज्ञात कीजिए।
A. 79
B. 80
C. 81
D. 78
Correct Ans: A
Q.79 भारत में निम्नलिखित में से किस द्वीपसमूह में बैरन द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी होने का पता चलता है?
A. लक्षद्वीप
B. मिनिकॉय द्वीप
C. अंडमान और निकोबार द्वीप
D. रामेश्वरम द्वीप
Correct Ans: C
Q.80 नीति आयोग के ‘SDG इंडेक्स पूर्वोत्तर जिले 2023-24 (SDG Index NE Districts 2023-24)’ में मिजोरम के किस जिले को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में मान्यता दी गई?
A. कोलासिब
B. आइजोल
C. लुंगलेई
D. चम्फाई
Correct Ans: A
Q.81 (732 × 732 × 732 + 268 × 268 × 268) ÷ (73.2 × 73.2 + 26.8 × 26.8 − 73.2 × 26.8) = ? को सरल कीजिए।
A. 1000
B. 100000
C. 100
D. 10000
Correct Ans: B
Q.82 कौन-सा प्रावधान भारत के संविधान के लागू होने से पहले पाकिस्तान से आकर भारत में बसे व्यक्तियों की नागरिकता से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 6
B. अनुच्छेद 10
C. अनुच्छेद 5
D. अनुच्छेद 8
Correct Ans: A
Q.83 भुजाओं 3 cm, 4 cm और 5 cm वाले एक त्रिभुज ABC को 3 cm भुजा वाली भुजा के परित: घुमाया जाता है। इस प्रकार प्राप्त ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए। ($\pi = 3.14$ उपयोग कीजिए)
A. 55.61 cm³
B. 42.62 cm³
C. 50.24 cm³
D. 40.55 cm³
Correct Ans: C
Q.84 एक दुकानदार ने ₹520 प्रति दर्जन की दर से 59 दर्जन वस्तुएँ खरीदीं। उसने प्रत्येक वस्तु को ₹52 की दर से बेचा। उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ?
A. 23%
B. 20%
C. 21%
D. 19%
Correct Ans: B
Q.85 X, Y, Z, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। U के ऊपर केवल Z रहता है। U के ठीक नीचे T रहता है। S के नीचे केवल Y रहता है। तल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
A. U
B. S
C. T
D. Z
Correct Ans: C
Q.86 एक वृत्ताकार रनिंग ट्रैक पर, P को 5 चक्कर पूरे करने में 40 मिनट लगते हैं। R को 7 चक्कर पूरे करने में उतना ही समय लगता है जितना P को 6 चक्कर पूरे करने में लगता है। यदि वे व्यास के दो अलग-अलग छोरों से एक ही दिशा में दौड़ना शुरू करते हैं, तो वे पहली बार ________ मिनट के बाद मिलेंगे।
A. 20
B. 28
C. 30
D. 24
Correct Ans: D
Q.87 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALIT’ को ‘2159’ के रूप में और ‘HILT’ को ‘6912’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 6
C. 9
D. 2
Correct Ans: B
Q.88 रामानुज के श्री वैष्णव परंपरा के निम्नलिखित में से किस प्रमुख अनुयायी ने उत्तर भारत में भर्ती संबंधी उपदेशों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
A. नामदेव
B. रामानुजाचार्य
C. माध्वाचार्य
D. रामानंद
Correct Ans: D
Q.89 मानव शरीर में ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए मुख्य रूप से कौन-सा पोषक उत्तरदायी है?
A. वसा
B. कार्बोहाइड्रेट
C. प्रोटीन
D. विटामिन
Correct Ans: C
Q.90 निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए:
[3.75 + (4/5)] − [3.5 − (8/20)] = ?
A. 1.35
B. 1.4
C. 1.45
D. 1.5
Correct Ans: C
Q.91 निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
: ZJR :: PZH : %
A. # = TDL % = VFN
B. # = TDL % = VCN
C. # = UDL % = VFN
D. # = TDM % = VFN
Correct Ans: A
Q.92 किसी संख्या में 25% की वृद्धि करने पर वह एक ऐसी संख्या के बराबर हो जाती है जो तीसरी संख्या से 20% कम है। पहली संख्या और तीसरी संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 27:38
B. 16:25
C. 9:16
D. 25:36
Correct Ans: B
Q.93 सुमन, कुणाल और पूजा ने क्रमशः ₹1050, ₹1510 और ₹1280 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1650 है, तो लाभ में पूजा का शेयर कितना है?
A. ₹550
B. ₹546
C. ₹551
D. ₹549
Correct Ans: A
Q.94 निम्नलिखित में से कौन-से आयन, पर्णहरित (chlorophyll) की प्रकाश अवशोषित करने में सहायता करते हैं?
A. Ca
B. Na
C. Mg
D. C
Correct Ans: C
Q.95 उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए – 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 व 3 में तोड़ना और फिर 1 व 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
(44, 968, 22)
(26, 650, 25)
A. (15, 348, 23)
B. (34, 173, 5)
C. (23, 210, 9)
D. (18, 108, 6)
Correct Ans: D
Q.96 एक निश्चित कूट भाषा में,
‘I + J’ का अर्थ है कि ‘I, J का पिता है’,
‘I – J’ का अर्थ है कि ‘I, J की पुत्री है’,
‘I X J’ का अर्थ है कि ‘I, J की माता है’, और
‘I # J’ का अर्थ है कि ‘I, J का पति है’।
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘G # A – R + K’ हो, तो G का R से क्या संबंध है?
A. पति
B. बहन का पति
C. पुत्री का पति
D. पति का भाई
Correct Ans: C
Q.97 2025 में, किस संयुक्त राष्ट्र निकाय ने शहरीकरण पद्धति की डिग्री (Degree of Urbanization methodology) का उपयोग करके विश्व शहरीकरण संभावनाएं रिपोर्ट जारी की?
A. संयुक्त राष्ट्र मानव आवास कार्यक्रम (UN-Habitat)
B. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (UN DESA)
C. संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग
D. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
Correct Ans: B
Q.98 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
सभी बाघ, भेड़िया हैं। सभी सियार, भेड़िया हैं। सभी जानवर, भेड़िया हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ जानवर, बाघ हैं।
(II) कुछ सियार, जानवर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Correct Ans: C
Q.99 दो लचीली परतों (flexible layers) को एक साथ प्रेस करके किस प्रकार की टचस्क्रीन काम करती है, जिससे यह नाखून या प्लास्टिक स्टाइलस (fingernail or plastic stylus) जैसी अचालकीय वस्तु से इनपुट को डिटेक्ट कर सकती है?
A. रेसिस्टिव टच (Resistive touch)
B. इंफ्रारेड ग्रिड टच (Infrared grid touch)
C. कैपेसिटिव टच (Capacitive touch)
D. सरफेस एकुस्टिक वेव (Surface acoustic wave)
Correct Ans: A
Q.100 निम्नलिखित में से कौन-सा, मंत्रिपरिषद की त्रि-स्तरीय संरचना को सटीक रूप से निरूपित करता है?
A. प्रधानमंत्री – राज्य मंत्री – कैबिनेट मंत्री
B. कैबिनेट मंत्री – राज्य मंत्री – उप-मंत्री
C. कैबिनेट मंत्री – उप-मंत्री – राज्यपाल
D. मुख्यमंत्री – राज्य मंत्री – उप-मुख्यमंत्री
Correct Ans: B
