Posted in

RRB ALP CBT-1 Question Paper 2026 (13 Feb Shift-1) | All 75 Questions with Answers PDF

RRB ALP CBT-1 Question Paper 2026

RRB ALP CBT-1 Question Paper 2026 (13 Feb Shift-1) – All Questions with Answers

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB ALP CBT-1 Exam 2026 देश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। 13 फरवरी 2026 (Shift-1) में आयोजित इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

अगर आप आने वाले RRB ALP, Group D या अन्य रेलवे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Previous Year Question Paper (PYQ) आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स का सही अंदाजा मिलेगा।

इस article में आपको मिलेंगे:

  • सभी 75 प्रश्न
  • सही उत्तर (Correct Answer)
  • बिल्कुल exam pattern के अनुसार

Important Links For Railway Exams

RRB ALP CBT-1 Question Paper 16 March 2026 Shift-1

RRB Technician Answer Key 2026 Out – Check Response Sheet & Raise Objection

RRB ALP 2025 Answer Key CBT1 Out, Response Sheet & Objection Link

RRB ALP 2026 Notification Out – 11127 Vacancy, Exam Date, Eligibility & Full Details

RRB NTPC Exam Pattern और Syllabus 2026 – CBT 1, CBT 2 पूरी जानकारी

RRB JE Exam Analysis 2026 (19 February) Shift-Wise

RRB ALP CBT-1 Question Paper 2026 – All Questions

Q.1 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
A. JQL
B. MTP
C. QXS
D. OVQ
Ans: B. MTP (p. 1)

Q.2 दो त्रिभुजों का आधार 14 cm है। एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 98 cm² है। यदि दूसरे त्रिभुज का क्षेत्रफल पहले त्रिभुज के क्षेत्रफल का दोगुना है, तो दूसरे त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
A. 21 cm
B. 7 cm
C. 28 cm
D. 14 cm
Ans: C. 28 cm (p. 1)

Q.3 दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
32 40 50 58 68 ?
A. 78
B. 75
C. 76
D. 77
Ans: C. 76 (p. 1)

Q.4 निम्न में से कौन-सी अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया नहीं है?
A. Na + H₂O → NaOH + H₂
B. Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂
C. Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu
D. HCl + NaOH → NaCl + H₂O
Ans: D. HCl + NaOH → NaCl + H₂O (p. 1)

Q.5 यदि संख्या 3615487 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा अंक, बाएं से दूसरा होगा?
A. 2
B. 4
C. 8
D. 3
Ans: B. 4 (p. 1)

Q.6 सोनल को सजावट का काम पूरा करने में पारुल से तीन गुना और स्वीटी से चार गुना अधिक समय लगता है। एक साथ मिलकर वे मिलकर इस काम को 6 दिनों में पूरा कर सकती हैं। पारुल को अकेले सजावट का काम पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 24
B. 12
C. 16
D. 48
Ans: C. 16 (p. 3)

Q.7 1.3, 7.6 और 0.13 संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
A. 107
B. 100
C. 98.8
D. 102
Ans: C. 98.8 (p. 3)

Q.8 कौन-सा बॉक्स शीर्ष से दूसरे स्थान पर रखा गया है? (दिए गए सात बॉक्स A-G के क्रम के आधार पर)
A. E
B. D
C. C
D. G
Ans: C. C (p. 3)

Q.9 निम्नलिखित में से कौन-सा पेशी ऊतक का एक अभिलक्षण नहीं है?
A. पेशी ऊतक पेशी तंतुओं से बने होते हैं।
B. अंगों में पेशियां, ऐच्छिक पेशियां होती हैं।
C. ऐच्छिक पेशियों को कंकाल पेशियां भी कहा जाता है।
D. हृदय पेशियां, ऐच्छिक पेशियां होती हैं।
Ans: D. हृदय पेशियां, ऐच्छिक पेशियां होती हैं। (p. 3)

Q.10 वायु में ध्वनि के संचरण के दौरान, विरलन (Rarefaction) वह क्षेत्र होता है जहां ________।
A. घनत्व न्यूनतम होता है
B. दाब अधिक होता है
C. कण बहुत नजदीक होते हैं
D. तरंगदैर्घ्य शून्य हो जाता है
Ans: A. घनत्व न्यूनतम होता है (p. 7)

Q.11 आर्यन बिंदु P से चलना शुरू करता है और दक्षिण दिशा में 4 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़कर 3 m चलता है। इसके बाद वह एक बार फिर बाएं मुड़कर 8 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़कर 2 m चलता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है और बिंदु Q पर रुकने से पहले 4 m चलता है। बिंदु P पर पुनः पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में चलना चाहिए?
A. पश्चिम
B. पूर्व
C. दक्षिण
D. उत्तर
Ans: A. पश्चिम (p. 3)

Q.12 ₹3,540 की धनराशि को निशा, समीर और रूपेश के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि यदि उनके हिस्से में क्रमशः ₹760, ₹190 और ₹280 की कमी की जाती है, तो उनका अनुपात 10 : 2 : 9 हो जाता है। समीर का मूल हिस्सा कितना है?
A. ₹410
B. ₹468
C. ₹137
D. ₹596
Ans: A. ₹410 (p. 4)

Q.13 D, E का पिता है। B, F का पुत्र है। D का विवाह F से हुआ है। K, R का पुत्र है और R, F का पिता है। R का D से क्या संबंध है?
A. पत्नी का भाई
B. भाई
C. पिता
D. पत्नी का पिता
Ans: D. पत्नी का पिता (p. 4)

Q.14 यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘x’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
243 + 9 x 4 – 19 ÷ 200 = ?
A. 144
B. 151
C. 149
D. 156
Ans: B. 151 (p. 4)

Q.15 एक वृत्त में, व्यास PQ को Q से होते हुए एक बाह्य बिंदु X तक विस्तारित किया जाता है। वृत्त पर बिंदु Y पर स्पर्श रेखा XY खींची जाती है। यदि XY = 15 cm और QX = 9 cm है, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
A. 9 cm
B. 8 cm
C. 10 cm
D. 7 cm
Ans: B. 8 cm (p. 4)

Q.16 अंग्रेजी वर्णानुक्रम क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
QGY OFW MEU KDS ?
A. ICR
B. ICQ
C. IDQ
D. IDR
Ans: B. ICQ (p. 4)

Q.17 A, G, H, P, S और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है… तल क्रमांक 5 पर कौन रहता है?
A. G
B. P
C. A
D. Y
Ans: C. A (p. 4)

Q.18 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
A. NR – KO
B. EI – BF
C. JN – GK
D. PT – MR
Ans: D. PT – MR (p. 5)

Q.19 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से KNVG का संबंध QIZD से है। उसी प्रकार, HMSE का संबंध NHWB से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GIUH का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
A. MEXD
B. NEYD
C. NDXE
D. MDYE
Ans: D. MDYE (p. 5)

Q.20 PROVIDE शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। नए अक्षर-समूह में बाएं से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
A. C
B. U
C. P
D. Q
Ans: C. P (p. 5)

Q.21 किसी संख्या के एक-तिहाई भाग में 25 की वृद्धि करने पर परिणाम 87 प्राप्त होता है। मूल संख्या के अंकों का योग ज्ञात कीजिए। (p. 5)
A. 17
B. 18
C. 15
D. 14
Ans: C. 15 (p. 5)

Q.22 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘buy some food’ को ‘lr tp nx’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘food is Tasty’ को ‘nx ze jq’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘food’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा? (p. 5)
A. jq
B. lr
C. nx
D. tp
Ans: C. nx (p. 5)

Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा, विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous mixture) का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है? (p. 5)
A. इसे भौतिक रूप से पृथक नहीं किया जा सकता है।
B. इसका एक ही संघटन है।
C. यह एक शुद्ध पदार्थ है।
D. इसके घटक स्पष्ट रूप से भिन्न होते हैं।
Ans: D. इसके घटक स्पष्ट रूप से भिन्न होते हैं। (p. 5)

Q.24 यदि ‘A – B ÷ C + D x E + F’ है, तो A का F से क्या संबंध है? (जहाँ ‘-‘ का अर्थ पति, ‘÷’ का अर्थ माता, ‘+’ का अर्थ भाई और ‘x’ का अर्थ बहन है) (p. 6)
A. पिता का भाई
B. भाई
C. माता का भाई
D. पिता
Ans: D. पिता (p. 6)

Q.25 शुभ एक वस्तु को उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक मूल्य पर अंकित करता है। वह अंकित मूल्य पर d% की एकल छूट देता है और फिर भी क्रय मूल्य पर 10% का लाभ अर्जित करता है। छूट d% ज्ञात कीजिए। (p. 6)
A. $21 \frac{2}{7}\%$
B. $21 \frac{3}{7}\%$
C. 23%
D. 22%
Ans: B. $21 \frac{3}{7}\%$ (p. 6)

Q.26 दी गई श्रृंखला: $ T % K L € & € G R Y @ A W # Y © R B * O Y में ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक प्रतीक है? (p. 6)
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6
Ans: C. 4 (p. 6)

Q.27 आशुतोष बिंदु A से पश्चिम में 19 km जाता है, फिर बाएं मुड़कर 9 km, फिर बाएं मुड़कर 26 km, फिर बाएं मुड़कर 19 km और अंत में बाएं मुड़कर 7 km चलकर बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी और किस दिशा में चलना चाहिए? (p. 6)
A. दक्षिण की ओर 10 km
B. उत्तर की ओर 10 km
C. दक्षिण की ओर 11 km
D. उत्तर की ओर 11 km
Ans: A. दक्षिण की ओर 10 km (p. 6)

Q.28 उस त्रिक का चयन कीजिए जो समान पैटर्न का अनुसरण करता है: JNS – NRW – RVA; LPU – PTY – TXC (p. 6)
A. UYD – YCI – CGL
B. UYD – YCH – CGL
C. MQV – QUZ – VZE
D. RVA – VZE – ZDH
Ans: B. UYD – YCH – CGL (p. 6)

Q.29 एक व्यक्ति ने 2.5 घंटे तक 53 kmph की चाल से गाड़ी चलाई, फिर अपनी चाल में 28 kmph की वृद्धि की तथा एक और घंटे में गंतव्य पर पहुँच गया। संपूर्ण यात्रा के दौरान व्यक्ति की औसत चाल (kmph में) ज्ञात कीजिए। (p. 6)
A. 58
B. 61
C. 60
D. 59
Ans: B. 61 (p. 6)

Q.30 वायु में ध्वनि के संचरण के दौरान, विरलन (Rarefaction) वह क्षेत्र होता है जहां ________। (p. 7)
A. घनत्व न्यूनतम होता है
B. दाब अधिक होता है
C. कण बहुत नजदीक होते हैं
D. तरंगदैर्घ्य शून्य हो जाता है
Ans: A. घनत्व न्यूनतम होता है (p. 7)

Q.31 जून 2025 में निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य, उल्लास (ULLAS) – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला तीसरा राज्य बन गया?
A. असम
B. त्रिपुरा
C. केरल
D. गुजरात
Ans: B. त्रिपुरा (p. 7)

Q.32 यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान प्राप्त ब्याज ₹3072 है और ब्याज दर 20% वार्षिक है, जहां ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹12055
B. ₹12965
C. ₹12800
D. ₹13545
Ans: C. ₹12800 (p. 7)

Q.33 यदि 600 का x% = 250 का 12% + 300 का 18% है, तो x का मान क्या है?
A. 12
B. 14
C. 18
D. 16
Ans: B. 14 (p. 7)

Q.34 दी गई श्रृंखला: X # $ L K M O > ? A S + T % @ A P & ? X Z R @ * + # I O ? & @ E R $ Y U ? में ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद में भी एक अक्षर है?
A. 2
B. 4
C. 1
D. 3
Ans: A. 2 (p. 7)

Q.35 एक सेल के दौरान, 50% माल 49% लाभ पर बेचा जाता है, शेष माल का 32% माल 45% लाभ पर बेचा जाता है और अभी भी बचे हुए माल को 15% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 28.1%
B. 27%
C. 25%
D. 26.6%
Ans: D. 26.6% (p. 7)

Q.36 सुशासन (Good governance) का क्‍या अर्थ है?
A. प्रभावशाली राजनीतिक नेता
B. केवल कठोर कानून
C. मीडिया पर सरकारी नियंत्रण
D. पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक अनुकूल प्रशासन
Ans: D. पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक अनुकूल प्रशासन (p. 7)

Q.37 यदि किसी बिंब को वक्रता केंद्र से आगे अवतल दर्पण के सामने फोकस की ओर ले जाया जाता है, तो प्रतिबिंब __________।
A. आभासी हो जाता है और दर्पण की ओर चला जाता है
B. बड़ा हो जाता है और दर्पण से दूर चला जाता है
C. छोटा हो जाता है और दर्पण के करीब चला जाता है
D. उसी आकार और स्थिति में रहता है
Ans: B. बड़ा हो जाता है और दर्पण से दूर चला जाता है (p. 8)

Q.38 यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
22 ÷ 11 × 11 + 50 – 32 = ?
A. 2
B. 5
C. 6
D. 4
Ans: D. 4 (p. 8)

Q.39 कथन: सभी गाय, बटन हैं। सभी उंगली, बटन हैं। निष्कर्ष: (I) कोई गाय, उंगली नहीं है। (II) कुछ उंगली, गाय हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Ans: C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है। (p. 8)

Q.40 दी गई श्रृंखला: L W X W X J S I X D V H T T Z B R P C W B में ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद एक स्वर है?
A. दो
B. एक भी नहीं
C. एक
D. तीन से अधिक
Ans: C. एक (p. 8)

Q.41 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करने पर, IM 126 का संबंध LN 116 से है। उसी प्रकार KO 149 का संबंध NP 139 से है। इसी तर्क का अनुसरण करने पर, RV 263 का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है? (p. 8)
A. SX 243
B. TW 233
C. UW 253
D. TX 253
Ans: C. UW 253 (p. 8)

Q.42 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 18 का संबंध 321 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 13 का संबंध 166 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 25 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (p. 9)
A. 422
B. 626
C. 426
D. 622
Ans: D. 622 (p. 9)

Q.43 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (p. 9)
A. GKN
B. QTW
C. LPS
D. BFI
Ans: B. QTW (p. 9)

Q.44 कथन: सभी नल, बल्ले हैं। सभी बल्ले, मग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मग, बल्ले हैं। (II) सभी नल, मग हैं। (p. 9)
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Ans: C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं। (p. 9)

Q.45 दो ट्रेनें A और B विपरीत दिशाओं में क्रमशः 66 km/hr और 60 km/hr की चाल से चल रही हैं। यदि ट्रेन A की लंबाई 240 m है और वे 10 सेकंड में एक-दूसरे को पार करती हैं, तो ट्रेन B की लंबाई ज्ञात कीजिए। (p. 9)
A. 120 m
B. 144 m
C. 150 m
D. 110 m
Ans: D. 110 m (p. 9)

Q.46 A और B एक काम को क्रमशः 12 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे 6 दिनों तक एकसाथ काम करते हैं, तो काम का कितना हिस्सा बचा रहेगा? (p. 9)
A. काम का 1/9
B. काम का 1/2
C. काम का 1/6
D. काम का 1/7
Ans: C. काम का 1/6 (p. 9)

Q.47 A, C, I, M, O, Q और W की परीक्षा अलग-अलग दिन है। A की परीक्षा शनिवार को है। M और O के बीच 4 व्यक्ति हैं। I की परीक्षा Q के ठीक बाद है। W की परीक्षा Q से ठीक पहले है। O की परीक्षा I के बाद है। I के बाद कितने व्यक्तियों की परीक्षा है? (p. 10)
A. 3
B. 2
C. 4
D. 1
Ans: B. 2 (p. 10)

Q.48 क्रमशः O1 और O2 केंद्रों वाले दो वृत्त जो एक-दूसरे को बाह्य रूप से बिंदु A पर स्पर्श करते हैं, की अनुस्पर्श रेखा PQ है। त्रिज्याएँ क्रमशः 11 cm और 4 cm हैं। PQ की लंबाई ज्ञात कीजिए। (p. 10)
A. $5\sqrt{11}$ cm
B. $4\sqrt{11}$ cm
C. $2\sqrt{11}$ cm
D. $3\sqrt{11}$ cm
Ans: B. $4\sqrt{11}$ cm (p. 10)

Q.49 S की परीक्षा शुक्रवार को है। G और S के बीच दो व्यक्ति हैं। M और G के बीच चार व्यक्ति हैं। J की परीक्षा, T के ठीक बाद है। R की परीक्षा सोमवार को नहीं है। R और O के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है? (p. 10)
A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक
Ans: C. चार (p. 10)

Q.50 19 cm ऊंचाई वाले एक लंब वृत्तीय शंकु (Cone) का पानी एक लंब वृत्तीय बेलनाकार (Cylinder) फ्लास्क में डाला जाता है, जिसकी त्रिज्या शंकु के आधार की एक-तिहाई है। बेलनाकार फ्लास्क में पानी की ऊंचाई कितनी होगी? (p. 10)
A. 57 cm
B. 83 cm
C. 53 cm
D. 73 cm
Ans: A. 57 cm (p. 10)

Q.51 एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक निर्धारित करता है। 2% लाभ अर्जित करने के लिए उसे कितने प्रतिशत की छूट देनी होगी?
A. 17%
B. 12%
C. 18%
D. 15%
Ans: D. 15% (p. 10)

Q.52 कितनी धनराशि (₹ में) पर 10% वार्षिक साधारण ब्याज दर से 2 वर्ष में ₹480 ब्याज अर्जित होगा?
A. 2550
B. 2600
C. 2200
D. 2400
Ans: D. 2400 (p. 10)

Q.53 यदि x : y = 9 : 11 है, तो $\frac{(\frac{x+1}{y+1})}{(\frac{x^2-1}{y^2-1})}$ का मान ज्ञात कीजिए।
A. $\frac{11k-1}{3k-1}$
B. $\frac{11k-1}{9k-1}$
C. $\frac{7k-1}{3k-1}$
D. $\frac{11k-1}{3k+1}$
Ans: B. $\frac{11k-1}{9k-1}$ (p. 11)

Q.54 दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
GTN ZMG SFZ LYS ?
A. RDS
B. ERL
C. ERD
D. ERF
Ans: B. ERL (p. 11)

Q.55 49 और 16 का माध्यानुपाती (Mean Proportional) ज्ञात कीजिए।
A. 32
B. 24
C. 28
D. 36
Ans: C. 28 (p. 11)

Q.56 संख्याएँ: 567 154 264 614 328। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
A. 6
B. 9
C. 8
D. 5
Ans: B. 9 (p. 11)

Q.57 किसी विद्यार्थी के अंक गलती से 37 के स्थान पर 25 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंकों में 4/3 की कमी हो गई। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
A. 1
B. 9
C. 3
D. 19
Ans: B. 9 (p. 11)

Q.58 दिए गए समूहों (18-23-33-165 और 39-44-54-270) के समान संक्रियाओं का अनुसरण करने वाला विकल्प चुनें।
A. 7 – 17 – 17 – 34
B. 28 – 39 – 48 – 144
C. 39 – 49 – 49 – 245
D. 50 – 55 – 65 – 325
Ans: D. 50 – 55 – 65 – 325 (p. 12)

Q.59 निम्नलिखित में से कौन-सा, उपकला ऊतक (Epithelial tissue) द्वारा आस्तरित नहीं है?
A. वृक्क नलिकाएं
B. रुधिर (Blood)
C. त्वचा
D. फुप्फुस कूपिकाएं
Ans: B. रुधिर (p. 12)

Q.60 दिए गए समूहों (2-4-16-32 और 3-6-36-72) के समान संक्रियाओं का अनुसरण करने वाला विकल्प चुनें।
A. 6 – 12 – 144 – 248
B. 9 – 18 – 36 – 72
C. 5 – 10 – 100 – 200
D. 1 – 2 – 4 – 16
Ans: C. 5 – 10 – 100 – 200 (p. 12)

Q.61 आनंद ने मरम्‍मत पर ₹82 खर्च किए, भरत को 25% लाभ पर बेचा। भरत ने ₹2915 में बेचा जिससे उसे 47% हानि हुई। आनंद के लिए लागत क्या थी?
A. 4398
B. 4397
C. 4400
D. 4402
Ans: C. 4400 (p. 12)

Q.62 श्रृंखला: $ ^ < 9 * @ \ # ? 2 6 @ 2 \ % ^ & / 2 8 % में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक अन्य प्रतीक है?
A. एक भी नहीं
B. एक
C. दो
D. तीन
Ans: C. दो (p. 12)

Q.63 ‘HUGE’ को 82 और ‘MERCY’ को 128 लिखा जाता है, तो ‘ASPECT’ को क्या लिखा जाएगा?
A. 96
B. 128
C. 88
D. 116
Ans: B. 128 (p. 13)

Q.64 पांच स्तंभों R, A, M, E और N में से सबसे छोटा कौन-सा है?
(I) N, A से छोटा है। E, R से छोटा है। (II) E, N से ऊंचा है।
A. केवल कथन I पर्याप्त है।
B. कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं।
C. केवल कथन II पर्याप्त है।
D. दोनों कथन एक साथ भी पर्याप्त नहीं हैं।
Ans: D. दोनों कथन एक साथ भी पर्याप्त नहीं हैं। (p. 13)

Q.65 श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आएगा? 214 201 190 181 174 ?
A. 171
B. 165
C. 169
D. 167
Ans: C. 169 (p. 13)

Q.66 श्रृंखला: 6 £ 2 @ % 7 8 # 1 3 * 9 $ & 4 ^ ≺ 5 में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले और ठीक बाद एक संख्या है?
A. दो
B. एक भी नहीं
C. तीन
D. एक
Ans: C. तीन (p. 13)

Q.67 किसी संख्या का 5% उसी संख्या के 4% का कितना प्रतिशत है?
A. 125%
B. 27.78%
C. 80%
D. 55.55%
Ans: A. 125% (p. 13)

Q.68 आंकड़ों (44, 45, 51, 50, 53, 54, 46, 40, 51, 46, 40, 42, 55, 42, 44, 55, 49, 44) का बहुलक (Mode) क्या है?
A. 51
B. 55
C. 40
D. 44
Ans: D. 44 (p. 13)

Q.69 A और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? (सात व्यक्तियों की गोल मेज व्यवस्था के आधार पर)
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4
Ans: B. 1 (p. 14)

Q.70 रोगियों की बहुलकी आयु (Modal age) कितनी है? (दी गई तालिका के आधार पर)
A. 32.23 वर्ष
B. 29.12 वर्ष
C. 33.51 वर्ष
D. 28.13 वर्ष
Ans: D. 28.13 वर्ष (p. 14)

Q.71 निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजी ऊतक (Connective tissue) का उदाहरण नहीं है?
A. त्वचा
B. रक्त
C. अस्थि
D. उपास्थि
Ans: A. त्वचा (p. 14)

Q.72 पांच व्यक्तियों की आयु के आधार पर, यदि Z की आयु 12 वर्ष है, तो W की आयु कितनी है?
A. 6
B. 4
C. 15
D. 8
Ans: D. 8 (p. 14)

Q.73 व्यंजक का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए: $\frac{(36 \div 3) \times (48 \div 6) – (16 \div 2)}{4}$
A. 21
B. 23
C. 24
D. 22
Ans: D. 22 (p. 14)

Q.74 एक ट्यूनिंग फोर्क (Tuning fork) को अधिक जोर से मारने पर क्या बढ़ता है?
A. न तो आवृत्ति और न ही आयाम
B. केवल आयाम (Amplitude)
C. केवल आवृत्ति
D. आवृत्ति और आयाम
Ans: B. केवल आयाम (p. 14)

Q.75 M के बाएँ से गिनने पर D और M के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? (सात व्यक्तियों की गोल मेज व्यवस्था)
A. चार
B. तीन
C. एक
D. दो
Ans: A. चार (p. 15)

Written by Abhishek Kumar
Founder of NotesCarrier | Competitive Exam Educator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Join NotesCarrier Community 🚀

Get Free Notes, PDFs, and Exam Updates

Join Telegram Channel Subscribe YouTube Channel
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 UP GK Book PDF Download for UP Lekhpal Exam 2026 | Free Study Material Download Environment Ecology and Disaster Management Book Pdf for UP LEKHPAL UP GK Book PDF for UP Lekhpal 2026