Posted in

Biology Chapter-1 Cell : 100 Most Important questions

Government Exams के लिए Biology (जीवविज्ञान) क्यों महत्वपूर्ण है?

Biology (जीवविज्ञान) सामान्य विज्ञान (General Science) का एक महत्वपूर्ण भाग है। SSC, Railway, UPSI, Police, Lekhpal, Banking और अन्य सभी सरकारी परीक्षाओं में Biology से नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं।

आज के Article में हम Biology 100 Most Important Questions देखेंगे, जो लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, UPSI, Police, Lekhpal, Banking आदि में Biology से हर साल प्रश्न पूछे जाते हैं।

मैं आपको बता दूँ कि Biology के प्रश्न अक्सर Concept और Fact based होते हैं, इसलिए यदि आप प्रश्नो को कर लेते हैं तो आपके Biology Chapter-1 के basic concepts clear हो जाएंगे, और एग्जाम में कोई भी सवाल नहीं छूटेगा और अच्छे अंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Biology Subject क्यों जरूरी है?

चलिए मैं आपको कुछ Points की मदद से बताता हूँ कि Biology Subject क्यों जरूरी है?

  • Static GK + Science दोनों में मदद करता है
  • हर परीक्षा में 5–10 प्रश्न Biology से आते हैं
  • आसान और scoring subject है
  • NCERT based questions अधिक पूछे जाते हैं

Biology 100 Most Important questions Asked in SSC, Railway Exams

अब हम देखते हैं Biology के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे गए हैं –

  1. जीवों की मूलभूत संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई क्या है?
    (a) कोशिका
    (b) उत्तक
    (c) अंग
    (d) अंगतंत्र
    Answer: (a) कोशिका
  2. कोशिका के अध्ययन को कहते हैं-
    (a) साइटोंलॉजी
    (b) हिस्टोलॉजी
    (c) डर्मेटोलोजी
    (d) ओर्निथोलॉजी
    Answer: (a) साइटोंलॉजी
  3. कोशिका विज्ञान के जनक कहे जाते हैं-
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) रोबर्ट कोच
    (c) रोबर्ट ब्राउन
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) रोबर्ट हुक
  4. सभी जीव __ के बने होते हैं-
    (a) कोशिका
    (b) उत्तक
    (c) अंग
    (d) अंगतंत्र
    Answer: (a) कोशिका
  5. कोशिका की खोज किसने की?
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) रोबर्ट ब्राउन
    (c) ल्युवेनहोक
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) रोबर्ट हुक
  6. रोबर्ट हुक के कोशिका की खोज कब की?
    (a) 1661
    (b) 1662
    (c) 1664
    (d) 1665
    Answer: (d) 1665
  7. रोबर्ट हुक ने कोशिका को सबसे पहले __ में देखा-
    (a) कॉर्क
    (b) मिट्टी
    (c) दांत
    (d) जल
    Answer: (a) कॉर्क
  8. कोशिका एक लैटिन शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है-
    (a) छोटा कमरा
    (b) बड़ा कमरा
    (c) मधुमक्खी का छत्ता
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) छोटा कमरा
  9. माइक्रोग्राफिया पुस्तक के लेखक कौन थे-
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) रोबर्ट ब्राउन
    (c) ल्युवेनहोक
    (d) शिल्डन
    Answer: (a) रोबर्ट हुक
  10. एक जीवित कोशिका की खोज किसने की?
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) ल्युवेनहोक
    (c) रोबर्ट ब्राउन
    (d) रुडोल्फ विर्ची
    Answer: (b) ल्युवेनहोक
  11. कोशिका सिद्धांत किसने दिया?
    (a) शिल्डन और श्वान
    (b) वाटसन और क्रिक
    (c) बेनथैम और हुकर
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) शिल्डन और श्वान
  12. कोशिका में जीवद्रव्य की खोज किसने की?
    (a) डूजार्डिन
    (b) श्वान
    (c) पुर्किन्जे
    (d) बेंडा
    Answer: (c) पुर्किन्जे
  13. किसने कहा की ‘कोशिका विभाजित होती हैं और नई कोशिकाओं का निर्माण पूर्व स्थित कोशिकाओं के विभाजन से होता है?
    (a) बेंडा
    (b) रुडोल्फ बिर्चा
    (c) अल्टमान
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (b) रुडोल्फ बिर्चा
  14. ‘ओमनिस सेलुला-इ सेलुला’ किसने कहा?
    (a) बेंडा
    (b) रुडोल्फ बिर्चा
    (c) अल्टमान
    (d) पुर्किन्जे
    Answer: (b) रुडोल्फ बिर्चा
  15. जंतु कोशिका की बाह्य आवरण हैं-
    (a) कोशिका झिल्ली
    (b) कोशिका भित्ति
    (c) कोशिका द्रव्य
    (d) केन्द्रक झिल्ली
    Answer: (a) कोशिका झिल्ली

Answer: (c) माइटोकांड्रिया

  1. कोशिका का शक्ति गृह किसे कहा जाता है?
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) लवक
    Answer: (c) माइटोकॉड्रिया
  2. निम्न में से किसमें कोशिका को घुला देने या नष्ट कर देने की क्षमता होती है?
    (a) माइटोकांड्रिया
    (b) राइबोसोम
    (c) लाइसोसोम
    (d) लवक
    Answer: (c) लाइसोसोम

Answer: (c) माइटोकांड्रिया

  1. कोशिका का शक्ति गृह किसे कहा जाता है?
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) लवक
    Answer: (c) माइटोकॉड्रिया
  2. निम्न में से किसमें कोशिका को घुला देने या नष्ट कर देने की क्षमता होती है?
    (a) माइटोकांड्रिया
    (b) राइबोसोम
    (c) लाइसोसोम
    (d) लवक
    Answer: (c) लाइसोसोम
  1. पादप कोशिका की बाह्य आवरण हैं-
    (a) कोशिका झिल्ली
    (b) कोशिका भित्ति
    (c) कोशिका द्रव्य
    (d) केन्द्रक झिल्ली
    Answer: (b) कोशिका भित्ति
  2. __ पादप कोशिका में होती लेकिन जंतु कोशिका में नहीं
    (a) कोशिका भित्ति
    (b) कोशिका झिल्ली
    (c) कोशिका द्रव्य
    (d) नाभिक
    Answer: (a) कोशिका भित्ति
  3. जीवद्रव्य में सबसे अधिक पाया जाता है-
    (a) जल
    (b) प्रोटीन
    (c) लिपिड
    (d) कार्बनिक अम्ल
    Answer: (a) जल
  4. प्रोकैरियोटिक कोशिका में उपस्थित होता हैं-
    (a) संगठित नाभिक
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकांड्रिया
    (d) लाइसोसोम
    Answer: (b) राइबोसोम
  5. सभी प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति पाई जाती है __ को छोड़कर-
    (a) जीवाणु
    (b) नील-हरित शैवाल
    (c) माइकोप्लाज्मा
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (c) माइकोप्लाज्मा
  6. निम्न में से किसमें अनुवांशिक पदार्थ नग्न हैं?
    (a) जंतु कोशिका
    (b) पादप कोशिका
    (c) जीवाणु कोशिका
    (d) इसमें से सभी
    Answer: (c) जीवाणु कोशिका
  7. निम्न में से कौन प्रोकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण नहीं हैं?
    (a) जीवाणु
    (b) माइकोप्लाज्मा
    (c) साइनोबैक्टीरिया
    (d) अमीबा
    Answer: (d) अमीबा
  8. यूकैरियोटिक कोशिकाएं पाई जाती है-
    (a) प्रोटिस्ट में
    (b) पादप में
    (c) जन्तुओं में
    (d) इनमें से सभी में
    Answer: (d) इनमें से सभी में
  9. __ केवल पादप कोशिका में ही पाए जाते हैं जंतु कोशिका में नहीं
    (a) कोशिका भित्ति
    (b) प्लास्टीड़
    (c) हरितलवक
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (d) इनमें से सभी
  10. जंतु कोशिका में अनुपस्थित होता है-
    (a) माइटोकॉड्रिया
    (b) लाइसोसोम
    (c) गोल्जीकाय
    (d) प्लास्टीड़
    Answer: (d) प्लास्टीड़
  11. कोशिका भित्ति अनुपस्थित हैं-
    (a) पादप में
    (b) कवक में
    (c) जीवाणु में
    (d) जंतु में
    Answer: (d) जंतु में
  12. कोशिका भित्ति को सबसे पहले किसने देखा?
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) रोबर्ट ब्राउन
    (c) रोबर्ट कोच
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) रोबर्ट हुक
  13. शैवालों की कोशिका भित्ति मुख्य रूप से __ से बनी होती है-
    (a) सेल्युलोज
    (b) सुबेरिन
    (c) क्युटीन
    (d) काइटीन
    Answer: (a) सेल्युलोज
  14. पादप के कोशिका भित्ति में पाई जाती है-
    (a) सेल्युलोज
    (b) हेमीसेल्युलोज
    (c) पेक्टिन
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (d) इनमें से सभी
  15. कोशिका भित्ति में उपस्थित पदार्थ और उसके कार्य के संदर्भ में गलत चुनें-
    (a) लिगनिन – मजबूती
    (b) क्युटीन – जल ह्रास से बचाना
    (c) सुबेरिन – जल संवहन
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (c) सुबेरिन – जल संवहन (सुबेरिन जल के लिए अपारगम्य बनाता है, संवहन नहीं करता)
  16. कोशिका झिल्ली मुख्यतः बनी होती हैं-
    (a) प्रोटीन और लिपिड से
    (b) सेल्युलोज और हेमीसेल्युलोज से
    (c) लिगनिन और पेक्टिन से
    (d) क्युटीन और सुबेरिन से
    Answer: (a) प्रोटीन और लिपिड से
  17. निम्न में से कौन वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली हैं?
    (a) कोशिका झिल्ली
    (b) कोशिका भित्ति
    (c) राइबोसोम की झिल्ली
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) कोशिका झिल्ली
  18. __ प्रक्रिया द्वारा पदार्थ कोशिका झिल्ली के आर-पार आते-जाते हैं-
    (a) विसरण
    (b) परासरण
    (c) उपर्युक्त दोनों
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (c) उपर्युक्त दोनों
  19. जल के अणु की गति जब वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली से हो तो उसे __ कहते हैं-
    (a) चलन
    (b) परासरण
    (c) विसरण
    (d) संवहन
    Answer: (b) परासरण
  20. प्लाज्मा झिल्ली की रचना को केवल __ से देख सकते हैं-
    (a) टेलिस्कोप
    (b) साधारण सूक्ष्मदर्शी
    (c) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी
    (d) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
    Answer: (d) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
  21. जीवद्रव्य किसका सम्मिलित रूप हैं?
    (a) कोशिका द्रव और कोशिका भित्ति
    (b) कोशिका द्रव्य और कोशिका झिल्ली
    (c) कोशिका द्रव्य और केन्द्रक
    (d) कोशिका भित्ति और कोशिका झिल्ली
    Answer: (c) कोशिका द्रव्य और केन्द्रक
  22. माइटोकॉड्रिया की खोज किसने की?
    (a) कोलिकर
    (b) रोबर्ट हुक
    (c) रोबर्ट ब्राउन
    (d) ल्युवेनहोक
    Answer: (a) कोलिकर (कोलिकर ने खोजा, ऑल्टमेन ने ‘बायोब्लास्ट’ कहा)
  23. माइटोकॉड्रिया नाम किसने दिया?
    (a) ऑल्टमेन
    (b) बेंडा
    (c) रोबर्ट ब्राउन
    (d) ल्युवेनहोक
    Answer: (b) बेंडा
  24. ‘क्रेब्स चक्र’ की घटनाये कहां पर होती हैं?
    (a) नाभिक
    (b) गोल्जीकाय
    (c) केंद्रिका
    (d) माइटोकांड्रिया
    Answer: (d) माइटोकांड्रिया
  25. निम्न अभिक्रिया __ में होती हैं- पाइरुवेट
    जल + कार्बनडाइऑक्साइड + ऊर्जा (ATP)
    (a) कोशिका द्रव्य
    (b) केन्द्रक द्रव्य
    (c) माइटोकांड्रिया
    (d) रसधानी
    Answer: (c) माइटोकांड्रिया
  26. कोशिका का शक्ति गृह किसे कहा जाता है?
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) लवक
    Answer: (c) माइटोकॉड्रिया
  27. निम्न में से किसमें कोशिका को घुला देने या नष्ट कर देने की क्षमता होती है?
    (a) माइटोकांड्रिया
    (b) राइबोसोम
    (c) लाइसोसोम
    (d) लवक
    Answer: (c) लाइसोसोम
  1. लाइसोसोम की खोज किसने की?
    (a) ऑल्टमेन
    (b) बेंडा
    (c) डी-डूवे
    (d) श्वान
    Answer: (c) डी-डूवे
  2. लाइसोसोम को __ भी कहा जाता है
    (a) पाचक थैली
    (b) आत्महत्या की थैली
    (c) प्रोटीन फैक्ट्री
    (d) a और b दोनों
    Answer: (d) a और b दोनों
  3. निम्न में से कौन रंगहीन लवक हैं?
    (a) ल्यूकोप्लास्ट
    (b) क्रोमोप्लास्ट
    (c) हिमोग्लोबिन
    (d) हिमोसायनिन
    Answer: (a) ल्यूकोप्लास्ट
  4. जिस क्रोमोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक होता है उसे कहते हैं-
    (a) लाइकोपिन
    (b) क्लोरोप्लास्ट
    (c) बायोब्लास्ट
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (b) क्लोरोप्लास्ट
  5. कोशिका का रसोई घर किसे कहा जाता है?
    (a) क्लोरोप्लास्ट
    (b) केन्द्रक
    (c) राइबोसोम
    (d) लाइसोसोम
    Answer: (a) क्लोरोप्लास्ट
  6. पत्तियों का पीला रंग __ के कारण होता है।
    (a) कैरोटिनोइड
    (b) क्लोरोफिल
    (c) लाइकोपिन
    (d) कैप्सेंथिन
    Answer: (a) कैरोटिनोइड
  7. पर्णहरित में __ धातु उपस्थित होता है-
    (a) लोहा
    (b) कॉपर
    (c) मैग्नीशियम
    (d) पोटेशियम
    Answer: (c) मैग्नीशियम
  8. __ में स्टार्च, तेल और प्रोटीन जैसे पदार्थ संचित होते हैं-
    (a) ल्यूकोप्लास्ट
    (b) क्लोरोप्लास्ट
    (c) क्लोरोफिल
    (d) माइटोकॉड्रिया
    Answer: (a) ल्यूकोप्लास्ट
  9. राइबोसोम के सन्दर्भ में कौन असत्य है?
    (a) इसकी खोज पैलेड ने की
    (b) यह प्रोटीन और RNA से बना होता है
    (c) यह केंद्रिका में बनता है
    (d) इसे संयुक्त सूक्ष्मदर्शी से भी देखा जा सकता है
    Answer: (d) इसे संयुक्त सूक्ष्मदर्शी से भी देखा जा सकता है (यह केवल इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से दिखता है)
  10. राइबोसोम को __ भी कहा जाता है-
    (a) प्रोटीन फैक्ट्री
    (b) कोशिकांग के अंदर कोशिकांग
    (c) पैलाडे कण
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (d) इनमें से सभी
  11. __ प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं में पाया जाता है।
    (a) माइटोकॉड्रिया
    (b) राइबोसोम
    (c) लाइसोसोम
    (d) गोल्जीकाय
    Answer: (b) राइबोसोम
  12. कोशिका में प्रोटीन का निर्माण कौन करता है?
    (a) केन्द्रक
    (b) गोल्जीकाय
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) राइबोसोम
    Answer: (d) राइबोसोम
  13. अन्तः प्रद्रव्यी जालिका अनुपस्थित है-
    (a) पादप कोशिका
    (b) लाल रक्त कोशिका
    (c) यकृत कोशिका
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (b) लाल रक्त कोशिका (स्तनधारी की परिपक्व RBC में)
  14. खुरदरी अन्तः प्रद्रव्यी जालिका के साथ __ लगे होते हैं-
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) केंद्रिका
    Answer: (b) राइबोसोम
  15. अन्तः प्रद्रव्यी जालिका की खोज किसने की?
    (a) पोर्टर
    (b) अल्त्मन
    (c) बेंडा
    (d) सैक्स
    Answer: (a) पोर्टर
  16. गोल्जी उपकरण की खोज किसने की?
    (a) कैमिलो गोल्जी
    (b) जॉन पैलेडे
    (c) वीजमैन
    (d) आल्टमैन
    Answer: (a) कैमिलो गोल्जी
  17. ER में संश्लेषित पदार्थ __ में पैक लिये जाते हैं-
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) कोशिका भित्ति
    (d) गोल्जी उपकरण
    Answer: (d) गोल्जी उपकरण
  18. लाइसोसोम का निर्माण कौन करता है?
    (a) केंद्रिका
    (b) राइबोसोम
    (c) SER
    (d) गोल्जी उपकरण
    Answer: (d) गोल्जी उपकरण
  19. गोल्जी उपकरण का कार्य नहीं है-
    (a) जटिल शक्कर का निर्माण करना
    (b) लाइसोसोम का निर्माण करना
    (c) कोशिका भित्ति और झिल्ली के निर्माण में भाग लेना
    (d) राइबोसोम का निर्माण करना
    Answer: (d) राइबोसोम का निर्माण करना
  20. पादप कोशिका का सबसे बड़ा कोशिकांग है-
    (a) माइटोकॉड्रिया
    (b) रसधानी
    (c) गोल्जी उपकरण
    (d) राइबोसोम
    Answer: (b) रसधानी (विकल्पों के अनुसार, वैसे लवक/प्लास्टिड सबसे बड़ा होता है)
  21. किसी कोशिका में सबसे छोटा कोशिकांग होता है-
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) केन्द्रक
    Answer: (b) राइबोसोम
  22. जंतु कोशिका में सबसे बड़ा कोशिकांग है-
    (a) लाइसोसोम
    (b) राइबोसोम
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) केन्द्रक
    Answer: (d) केन्द्रक
  23. निम्न में से कौन स्तनधारी के लाल रक्त कोशिका में अनुपस्थित होता है?
    (a) लाइसोसोम
    (b) गोल्जी उपकरण
    (c) माइटोकॉड्रिया
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (d) इनमें से सभी
  24. निम्न में कौन पादपों में गोल्जी उपकरण हैं-
    (a) मिजोसोम
    (b) मोनोसोम
    (c) पोलीसोम
    (d) डिक्टीयोसोम
    Answer: (d) डिक्टीयोसोम
  25. टोनोप्लास्ट __ के चारों ओर एक झिल्ली है-
    (a) राइबोसोम
    (b) माइटोकॉड्रिया
    (c) रसधानी
    (d) लाइसोसोम
    Answer: (c) रसधानी
  26. __ केवल जंतु कोशिका में पाई जाती है-
    (a) तारककाय
    (b) रसधानी
    (c) क्लोरोप्लास्ट
    (d) माइटोकॉड्रिया
    Answer: (a) तारककाय (Centrosome)
  27. सेंट्रोसोम की खोज किसने की?
    (a) बेन्डेन
    (b) बोवेरी
    (c) बेंडा
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (b) बोवेरी (वान बेन्डेन ने खोजा, बोवेरी ने नाम दिया)
  28. __ में सेंट्रोसोम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है-
    (a) ऊर्जा उत्पादन में
    (b) केन्द्रक झिल्ली के निर्माण में
    (c) प्लाज्मा झिल्ली निर्माण में
    (d) कोशिका विभाजन में
    Answer: (d) कोशिका विभाजन में
  29. __ में रसधानियाँ बहुत बड़ी होती हैं-
    (a) अमीबा
    (b) जंतु कोशिका
    (c) पादप कोशिका
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (c) पादप कोशिका
  1. कोशिका का ‘ट्रैफिक पुलिस’ किसे कहा जाता है?
    (a) रसधानी
    (b) गोल्जी उपकरण
    (c) अन्तः प्रद्रव्यी जालिका
    (d) क्लोरोप्लास्ट
    Answer: (b) गोल्जी उपकरण
  2. निम्न में से कौन एक रसधानी का कार्य नहीं हैं?
    (a) पादप कोशिका में यह दृढ़ता प्रदान करता है
    (b) यह प्रोटीन, सुगर, अम्ल इत्यादि को स्टोर करता है
    (c) यह माइटोकॉड्रिया के लिए प्रोटीन का निर्माण करता है
    (d) एककोशिकिये जीव में यह अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है
    Answer: (c) यह माइटोकॉड्रिया के लिए प्रोटीन का निर्माण करता है
  3. कोशिका का मस्तिष्क किसे कहा जाता है?
    (a) सेंट्रोसोम को
    (b) रसधानी को
    (c) माइटोकॉड्रिया को
    (d) केन्द्र को
    Answer: (d) केन्द्र को
  4. कोशिका में केन्द्रक की खोज किसने की?
    (a) रोबर्ट हुक
    (b) रोबर्ट ब्राउन
    (c) रोबर्ट कोच
    (d) रोबर्ट डाउनि
    Answer: (b) रोबर्ट ब्राउन
  5. निम्न में से किसमें वास्तविक केन्द्रक का अभाव है?
    (a) अमीबा
    (b) माइकोप्लाज्मा
    (c) कवक
    (d) हाइड्रा
    Answer: (b) माइकोप्लाज्मा
  6. केन्द्रक द्रव्य में महीन धागे की जाल जैसे संरचना पायी जाती है जिसे __ कहते हैं-
    (a) गुणसूत्र
    (b) क्रोमैटीन
    (c) जिन
    (d) सेंट्रोमियर
    Answer: (b) क्रोमैटीन
  7. DNA का पूर्ण रूप क्या है?
    (a) Deoxyribonucleic acid
    (b) Dinitrogen acetate
    (c) Ribonucleic acid
    (d) Deoxyribonucleic acetate
    Answer: (a) Deoxyribonucleic acid
  8. DNA + हिस्टोन प्रोटीन = ?
    (a) न्युक्लियोसोम
    (b) क्रोमैटीन
    (c) गुणसूत्र
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (d) इनमें से सभी
  9. कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटीन __ में संगठित हो जाते हैं-
    (a) जीन
    (b) DNA
    (c) गुणसूत्र
    (d) RNA
    Answer: (c) गुणसूत्र
  10. गुणसूत्र की खोज किसने की?
    (a) होफमिस्टर
    (b) स्ट्रासबर्जन
    (c) वाल्डेयर
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (a) होफमिस्टर (नोट: वाल्डेयर ने ‘नाम’ दिया था)
  11. __ अणु के कोशिका के निर्माण एवं संगठन की सभी सूचनाये होती हैं-
    (a) DNA
    (b) RNA
    (c) प्रोटीन
    (d) अर्द्धगुणसूत्र
    Answer: (a) DNA
  12. निम्न में से किसे अनुवांशिकी का वाहक कहा जाता है?
    (a) DNA अणु
    (b) जीन
    (c) गुणसूत्र
    (d) केन्द्रक
    Answer: (c) गुणसूत्र
  13. डी.एन.ए. के क्रियात्मक खंड को __ कहते हैं-
    (a) RNA
    (b) जीन
    (c) सेंट्रोमियर
    (d) इनमें से कोई नहीं
    Answer: (b) जीन
  14. _ को अनुवांशिक पदार्थ और _ अनुवांशिक इकाई कहते हैं-
    (a) जीन, डीएनए
    (b) डीएनए, आरएनए
    (c) जीन, आरएनए
    (d) डीएनए, जीन
    Answer: (d) डीएनए, जीन
  15. निम्न में से कौन-सा एक गुणसूत्र का भाग नहीं हैं?
    (a) टेलोमियर
    (b) क्रोमैटिड
    (c) सेंट्रोमियर
    (d) सेंट्रोसोम
    Answer: (d) सेंट्रोसोम
  16. गुणसूत्र में क्रोमैटिड्स (अर्धगुणसूत्र) जिस बिन्दु पर संलग होते हैं उसे कहते हैं-
    (a) सेंट्रीऑल
    (b) सेंट्रोसोम
    (c) सेंट्रोमियर
    (d) टेलोमियर
    Answer: (c) सेंट्रोमियर
  17. साइटोकाइनेसिस का अर्थ है-
    (a) केन्द्रक का विभाजन
    (b) कोशिका द्रव्य का विभाजन
    (c) माइटोकांड्रिया का विभाजन
    (d) ग्लूकोस का बनना
    Answer: (b) कोशिका द्रव्य का विभाजन
  18. कैरियोकाइनेसिस का अर्थ है-
    (a) केन्द्रक का विभाजन
    (b) कोशिका द्रव्य का विभाजन
    (c) माइटोकांड्रिया का विभाजन
    (d) ग्लूकोस का बनना
    Answer: (a) केन्द्रक का विभाजन
  19. __ में एक कोशिका विभाजित हो कर दो संतति कोशिका का निर्माण करते हैं-
    (a) समसूत्री विभाजन
    (b) अर्धसूत्री विभाजन
    (c) बहुविखंडन
    (d) कैरियोकाइनेसिस
    Answer: (a) समसूत्री विभाजन
  20. __ में एक कोशिका विभाजित हो कर चार संतति कोशिका का निर्माण करते हैं-
    (a) समसूत्री विभाजन
    (b) अर्धसूत्री विभाजन
    (c) बहुविखंडन
    (d) कैरियोकाइनेसिस
    Answer: (b) अर्धसूत्री विभाजन
  21. __ बनाने वाल कोशिका को छोड़कर हमारे शरीर में सभी कोशिका समसूत्री विभाजन करते हैं-
    (a) शुक्राणु
    (b) अंडा
    (c) न्यूरॉन
    (d) a और b दोनों
    Answer: (d) a और b दोनों
  22. एक कोशिका जिसमें गुणसूत्र की संख्या 2n है, समसूत्री विभाजन के बाद गुणसूत्र के बाद गुणसूत्र की संख्या हो जाएगी-
    (a) n
    (b) 2n
    (c) 4n
    (d) n/2
    Answer: (b) 2n
  23. मानवों के लिए, __ में 46 गुणसूत्र होते हैं-
    (a) शुक्राणु
    (b) अंडा
    (c) युग्मनज
    (d) इनमें से सभी
    Answer: (c) युग्मनज (युग्मक जैसे शुक्राणु/अंडा में 23 होते हैं)
  24. निम्न में से कौन समसूत्री विभाजन का एक चरण नहीं हैं?
    (a) प्रोफेज
    (b) मेटाफेज
    (c) ऐनाफेज
    (d) डिप्लोटीन
    Answer: (d) डिप्लोटीन
  25. समसूत्री कोशिका विभाजन का अंतिम चरण हैं-
    (a) प्रोफेज
    (b) मेटाफेज
    (c) एनाफेज
    (d) टेलोफेज
    Answer: (d) टेलोफेज
  26. कोशिका के समसूत्री विभाजन में, केन्द्रक झिल्ली और कोशिकांग गायब हो जाते हैं-
    (a) प्रोफेज में
    (b) मेटाफेज में
    (c) एनाफेज में
    (d) टेलीफेज में
    Answer: (a) प्रोफेज में

Conclusion

अगर आप SSC, Railway, Police, UPSI, Lekhpal या Banking जैसी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ये Biology के प्रश्न आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। ये केवल सामान्य प्रश्न नहीं हैं, बल्कि ऐसे exam-oriented questions हैं जो बार-बार विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि ये प्रश्न NCERT आधारित और concept clear करने वाले हैं। जब आप इन सवालों को हल करते हैं, तो आपका बेस मजबूत होता है—खासकर Cell (कोशिका) जैसे महत्वपूर्ण चैप्टर में। उदाहरण के लिए, Robert Hooke, Antonie van Leeuwenhoek और Rudolf Virchow जैसे वैज्ञानिकों से जुड़े प्रश्न लगभग हर परीक्षा में देखने को मिलते हैं।

इन प्रश्नों को करने से आपको कई फायदे मिलते हैं:

  • Exam Pattern की समझ विकसित होती है
  • Repeated Questions की पहचान हो जाती है
  • कम समय में ज्यादा प्रश्न सही करने की क्षमता बढ़ती है
  • Biology जैसे scoring subject में अच्छे अंक लाना आसान हो जाता है

इसके अलावा, ये प्रश्न आपके revision को भी तेज और प्रभावी बनाते हैं। जब आप इन्हें बार-बार practice करते हैं, तो important facts (जैसे 1665, Micrographia, Cell Theory) अपने आप याद हो जाते हैं, जिससे exam में confusion कम होता है।

Written by Abhishek Kumar
Founder of NotesCarrier | Competitive Exam Educator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Join NotesCarrier Community 🚀

Get Free Notes, PDFs, and Exam Updates

Join Telegram Channel Subscribe YouTube Channel
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 UP GK Book PDF Download for UP Lekhpal Exam 2026 | Free Study Material Download Environment Ecology and Disaster Management Book Pdf for UP LEKHPAL UP GK Book PDF for UP Lekhpal 2026