Posted in

UP SI Syllabus 2026 in Hindi: पूरा सिलेबस, महत्वपूर्ण टॉपिक्स, तैयारी रणनीति और परीक्षा तिथि

UP SI Syllabus 2026 in Hindi, Exam Pattern, Important Topics, Exam Date, Preparation Strategy

UP SI Syllabus 2026 in Hindi, Exam Pattern, Important Topics, Exam Date, Preparation Strategy

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP Police Sub Inspector (SI) Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें Civil Police, PAC और Female Battalion के पद शामिल हैं। यदि आप UP Police SI (Sub Inspector) बनने का सपना देख रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। सही रणनीति और सही टॉपिक्स पर फोकस करके आप इस परीक्षा को आसानी से Clear कर सकते हैं।

आज के इस Article में हम आपको बताएंगे:

  • UP SI का पूरा सिलेबस
  • कौन-से टॉपिक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं – Syllabus
  • किस सेक्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए
  • UP SI परीक्षा 2026 कब हो सकती है
  • तैयारी की सही रणनीति

UP SI Exam Pattern 2026 (परीक्षा पैटर्न)

UP SI 2026 परीक्षा में कुल चार विषय शामिल हैं। 
किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे, इन सभी का विवरण नीचे दिया गया है:
विषयप्रश्नअंक
सामान्य हिंदी40100
सामान्य ज्ञान40100
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता40100
मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक क्षमता40100

कुल प्रश्न (Total Question): 160
कुल अंक (Total Marks): 400
समय (Time): 2 घंटे
नकारात्मक अंकन (Negative marking): नहीं

Some Useful Links For UP SI

उत्तर प्रदेश का भूगोल – सम्पूर्ण नोट्स, UP GK Geography Notes Pdf

UP GK Notes 2026: UPSSSC, UPPCS, Lekhpal और सभी उत्तर प्रदेश सरकारी परीक्षाओं के लिए सम्पूर्ण नोट्स PDF

उत्तर प्रदेश का संपूर्ण इतिहास (प्राचीन से आधुनिक) | UP GK History Notes for UPPCS, RO/ARO

UPSSSC AGTA Vacancy 2026 – 2759 Posts | Syllabus, Apply Online & Last Date

UP GK Book PDF for UP Lekhpal 2026 – Free Download Best Study Material

UP SI Syllabus 2026 in Hindi (पूरा सिलेबस)

UPSI 2026 की Official Notification के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के लिए पूरा UP SI Syllabus 2026 नीचे विस्तार से दिया गया है। जिस्मे मुखयता चार विषय सामिल हैं।

1- सामान्य हिन्दी (General Hindi Syllabus For UPSI 2026 Topic Wise)

1- हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएँ, 2- हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिन्दी वर्णमाला, तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, विराम-चिह्न, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, छंद, अलंकार आदि, 3- अपठित बोध, 4- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, 5- हिन्दी भाषा में पुरस्कार, 6- निबंध।

2- मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान (General Awareness and Moolvidhi)

भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों आदि को संरक्षण देने सम्बन्धी विधिक प्रावधान, यातायात नियमों, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, मानवाधिकार संरक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, आयकर अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, आईटी अधिनियम, साइबर अपराध, जनहित याचिका, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय, भूमि सुधार, भूमि अधिग्रहण, केंद्र-राज्य संबंधी कानूनों का सामान्य ज्ञान।

संविधान का उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व एवं मूल कर्तव्य, संघीय व्यवस्था, केंद्रीय एवं प्रादेशिक सरकारों का गठन एवं उनके अधिकार, कानून बनाने का अधिकार, स्थानीय शासन, केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियाँ, निर्वाचन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ में संवैधानिक अनुसूचियाँ, अखिल भारतीय सेवायें एवं उनकी चयन पद्धति आदि के विषय में सामान्य जानकारी।

सामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारत का स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट), विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, उच्च शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशेष जानकारी, उच्च शिक्षा में राज्य, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध, कम्प्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक/आधारभूत ज्ञान, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन।

3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical Ability)

Number System-संख्या पद्धति, Simplification-सरलीकरण, Decimals and Fraction-दशमलव और भिन्न, Highest common factor and lowest common multiple-महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य, Ratio and Proportion-अनुपात और समानुपात, Percentage-प्रतिशत, Profit and Loss-लाभ और हानि, Discount-छूट, Simple interest-साधारण ब्याज, Compound interest-चक्रवृद्धि ब्याज, Time and Work-समय और कार्य, Time and Distance-समय और दूरी, Use of Tables and Graphs-सारणी और ग्राफ का प्रयोग, Mensuration-मापन, Arithmetical computations and other analytical functions-अंकगणितीय गणना व अन्य विश्लेषणात्मक क्रियाएँ, Miscellaneous-विविध।

Logical Diagrams-तार्किक आरेख, Symbol-Relationship Interpretation-संकेत-सम्बन्ध विश्लेषण, Perception Test-प्रत्यक्ष ज्ञान परीक्षण, Word formation Test-शब्द रचना परीक्षण, Letter and number series-अक्षर और संख्या श्रृंखला, Word and alphabet Analogy-शब्द और वर्णमाला में आंशिक समानता, Common Sense Test-व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण, Direction Sense Test-दिशा ज्ञान परीक्षण, Logical interpretation of data-आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, Forcefulness of argument-प्रभावी तर्क, Determining implied meanings-अन्तर्निहित भावों का निर्धारण।

4. रीजनिंग (Reasoning Ability)

Relationship and Analogy Test-सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण, Spotting out the dissimilar-भिन्नता को चिन्हित करना, Series Completion Test-श्रृंखला पूर्ण करना, Coding and Decoding Test-संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि का समझना, Direction Sense Test-दिशा ज्ञान परीक्षण, Blood Relation-रक्त सम्बन्ध, Problem based on alphabet-वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, Time sequence Test-समय क्रम परीक्षण, Venn Diagram and chart type test-वेन आरेख और चार्ट परीक्षण, Mathematical ability Test-गणितीय योग्यता परीक्षण, Arranging in order-क्रम में व्यवस्थित करना।

Analogies-समरूपता, Similarities-समानता, Differences-भिन्नता, Space visualization-नजरी स्थान समझना, Problem solving-समस्या का समाधान, Analysis judgement-विश्लेषण निर्णय, Decision making-निर्णय करना, Visual memory-दृश्य स्मृति, Discrimination-विभेदन क्षमता, Observation-परीक्षण, Relationship-सम्बन्ध, Concepts-अवधारणाएँ, Arithmetical reasoning-अंकगणितीय तर्क, Verbal and figure classification-शब्द और आकृति वर्गीकरण, Arithmetical number series-अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, Abilities to deal with abstract ideas and symbols and their relationships-अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सम्बन्धित क्षमता।

UP SI Exam में सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन कौन सा है?

UP SI की पिछली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, उसके अनुसर कुछ महत्वपूर्ण sections को नीचे दिया गया है। जिसका अनुसरण करके परीक्षा में अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।
  1. General Knowledge में मूल विधि (Basic Law) (सबसे महत्वपूर्ण)
  2. Reasoning
  3. Numerical Ability
  4. Hindi

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले टॉपिक्स

UP SI Syllabus में मूल विधि (Basic Law / मूल कानून)

UP Police SI परीक्षा में मूल विधि (Basic Law) से हर बार प्रश्न पूछे जाते हैं। यह section खासकर पुलिस से संबंधित कानूनों पर आधारित होता है।

मूल विधि में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

1. भारतीय संविधान (Indian Constitution)

  • संविधान की प्रस्तावना
  • मौलिक अधिकार (Fundamental Rights)
  • मौलिक कर्तव्य
  • राज्य के नीति निदेशक तत्व
  • राष्ट्रपति और राज्यपाल
  • संसद और विधानसभा

यह सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है

2. भारतीय दंड संहिता (IPC – Indian Penal Code)

  • IPC क्या है
  • अपराधों के प्रकार
  • सजा के प्रकार
  • IPC की महत्वपूर्ण धाराएँ

Police exam में IPC से direct questions आते हैं

3. दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC – Criminal Procedure Code)

  • गिरफ्तारी के नियम
  • FIR क्या है
  • जमानत क्या है
  • पुलिस के अधिकार

4. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act)

  • साक्ष्य क्या है
  • साक्ष्य के प्रकार
  • गवाह

5. पुलिस से संबंधित कानून

  • FIR
  • Arrest
  • Search and Seizure

UP SI Exam Date 2026 (परीक्षा कब होगी)

UPSI की ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसर लिखित परीक्षा 14-15 मार्च 2026 को अयोजित की जायेगी। और परीक्षा से 3-4 दिन पहले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड यूपीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Application form: 12/08/2025
  • Exam Date: 14-15 March 2026
  • Admit Card Available : Before Exam

UP Police SI Vacancy 2025: कुल 4543 पदों पर भर्ती (Post Wise Details)

Post Wise Vacancy Details

  • Sub Inspector Civil Police (Male / Female): 4242 पद
  • Platoon Commander PAC: 135 पद
  • Platoon Commander Special Force: 60 पद
  • Sub Inspector Female Battalion: 106 पद

कुल पद (Total Vacancy): 4543

UP SI Preparation Strategy 2026

1. Current Affairs रोज पढ़ें

  • Daily current affairs पढ़ें
  • Monthly magazine पढ़ें

2. UP GK पर ज्यादा focus करें

  • UP history
  • UP geography
  • UP schemes

3. Reasoning रोज practice करें

  • रोज 20-30 questions solve करें

4. Maths practice करें

  • Percentage
  • Profit loss
  • Time and work

5. Previous year questions solve करें

यह सबसे महत्वपूर्ण है।

Best Books For UP SI Exam 2026

UP SI की तैयारी में सही किताब चुनना बहुत जरूरी है। नीचे मैंने subject-wise best books दी हैं, जो UP SI Exam के लिए काफी चर्चित हैं। इन किताबों का इस्तमाल करके, आप लोग यूपी एसआई की परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं।

NOTE: इन किताबों का चयन मैंने अपने अनुसार किया है. किताबों का उपयोग करने से पहले अपने Mentor से एक बार सलाह जरूर लें।

1. सामान्य हिन्दी (General Hindi)

Best Books:

  • UP SI Samanya Hindi (Ankit Bhati & Naveen Sharma) 
  • Lucent Samanya Hindi Book
  • Aditya Publication

2. कानून / संविधान / GK (Law + GS)

  • UP Police Si MOOLVIDHI Updated 2025 Book By Ankit Bhati
  • Moolvidhi By RBD Publication Khan Sir

3. गणित (Numerical Ability)

  • UPSI & Daroga Maths Mastery 2025–26
  • Aditya Ranjan Maths Book

4. Reasoning / Mental Ability

  • Up Si Constable Resioning By Gagan Sir
  • Reasoning Book By Ankit Bhati Sir

5. Practice Sets / PYQ (सबसे जरूरी)

  • RBD Publication 54 Practice set
  • Youth Competition Times Practice Set
  • Kiran UP Police SI & ASI Reasoning 2017 To 2021 Solved Papers Total 85 PYQs Sets (Paperback, kiran)

Comparison Table (Best Books Overall)

SubjectSamanya Hindi BookMool Vidhi BookGS BookPractice Set Book
UseHindi GrammarLawGK/GSPractice
LevelEasy–ModerateBeginnerModerateExam Level
Best ForHindi SectionLaw SectionGS ScoreRevision
Importance⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐

UP SI 2026 Selection Process

Selection के चरण:

  1. Written Exam
    • परीक्षा Computer Based Test (CBT) होती है,
    • इसमें Multiple Choice Questions (MCQs) पूछे जाते हैं,
    • लिखित परीक्षा पास करना जरूरी है तभी आगे के चरण में जा सकते हैं।
  2. Physical Test
    • Physical Efficiency Test (PET) → दौड़ (Running)
    • पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।
    • Physical Standard Test (PST) → Height, Chest (पुरुषों के लिए)
  3. Document Verification
    • इस चरण में आपके सभी जरूरी दस्तावेज़ चेक किए जाते हैं।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (Aadhaar आदि), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अन्य जरूरी प्रमाण पत्र
  4. Medical Test
    • अंतिम चरण में उम्मीदवार की स्वास्थ्य और फिटनेस की जांच होती है।
    • आँखों की दृष्टि (Vision), शरीर की सामान्य स्थिति, कोई गंभीर बीमारी या समस्या

Conclusion

UP SI 2026 परीक्षा पास करने के लिए आपको सबसे ज्यादा focus करना चाहिए:

  • Current Affairs
  • UP GK
  • Reasoning
  • Maths practice

अगर आप रोज 3-4 घंटे पढ़ाई करते हैं और सही strategy follow करते हैं तो UP SI exam आसानी से crack कर सकते हैं।

Most Asked FAQ about UP SI Exam

1. यूपी एसआई चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण क्या हैं?

  • चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार चरण होते हैं: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – दौड़), और अंत में मेडिकल परीक्षण।

2. क्या लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है?

  • नहीं, यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीदवार सभी 160 प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

3. लिखित परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर (Aggregate) न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

4. परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित है?

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है।

5. पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक (Height) क्या हैं?

  • पुरुष (Gen/OBC/SC): 168 सेमी।
  • पुरुष (ST): 160 सेमी।
  • महिला (Gen/OBC/SC): 152 सेमी।
  • महिला (ST): 147 सेमी।

6. दौड़ (Physical Efficiency Test) के लिए क्या मानक हैं?

  • पुरुष: 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में।
  • महिला: 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में। यह केवल क्वालिफाइंग होती है।

7. लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus) क्या है?

  • परीक्षा में चार भाग होते हैं: 1. सामान्य हिंदी, 2. मूल विधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, 3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, और 4. मानसिक अभिरुचि परीक्षा/तार्किक परीक्षा।

8. ‘मूल विधि’ (Mool Vidhi) क्या है और इसकी तैयारी कैसे करें?

  • मूल विधि में भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और महिलाओं/बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण कानून शामिल हैं। यह ‘संविधान और सामान्य ज्ञान’ वाले खंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

9. क्या अंतिम चयन में साक्षात्कार (Interview) होता है?

  • नहीं, यूपी एसआई भर्ती में साक्षात्कार नहीं होता है। अंतिम चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के अंकों और फिजिकल/मेडिकल क्लियर करने पर आधारित होता है।

10. परीक्षा की समय अवधि और प्रश्नों की संख्या कितनी है?

  • लिखित परीक्षा में कुल 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं (प्रत्येक अनुभाग से 40 प्रश्न)। पूरी परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाता है।
Written by Abhishek Kumar
Founder of NotesCarrier | Competitive Exam Educator

One thought on “UP SI Syllabus 2026 in Hindi: पूरा सिलेबस, महत्वपूर्ण टॉपिक्स, तैयारी रणनीति और परीक्षा तिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Join NotesCarrier Community 🚀

Get Free Notes, PDFs, and Exam Updates

Join Telegram Channel Subscribe YouTube Channel
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 UP GK Book PDF Download for UP Lekhpal Exam 2026 | Free Study Material Download Environment Ecology and Disaster Management Book Pdf for UP LEKHPAL UP GK Book PDF for UP Lekhpal 2026